फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: आहार, योग, घरेलू उपायों के साथ होम्योपैथिक औषधि है कारगर, डॉक्टर भी दे रहे हैं ये सलाह

Mon, 03 May 2021 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोविड से बचाव और इलाज में आहार, योग व घरेलू उपायों के साथ होम्योपैथिक औषधियां कारगर हैं, लेकिन इनका उपयोग बिना चिकित्सक के परामर्श के नहीं होना चाहिए। होम्योपैथी पद्धति की दवाएं मरीज की आयु, वजन, लक्षण जैसी शारीरिक संरचना पर भी निर्भर करती हैं। इसलिए जरूरी नहीं है कि एक ही दवा सभी मरीजों पर कारगर हो। होम्योपैथ में भी दवाएं हैं, जो कोविड के लक्षण आने पर और एहतियात के तौर पर सेवन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और चरगांवा रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) से जुड़े डॉ. पवन कुमार का कहना है कि बीमारी से बचाव का प्राथमिक उपाय तो दो गज की दूरी, मास्क का उपयोग और हाथों की स्वच्छता ही है। इनके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना भी बेहद जरूरी है। यह करने के लिए गुनगुने पानी, आंवला, गिलोय और च्यवनप्राश का सेवन करें। सुपाच्य भोजन करें और सांसों से संबंधित प्राणायाम करें। सुबह शाम टहलें और मेडिटेशन करें।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए
डॉ. पवन बताते हैं, होम्योपैथ की आर्सेनिक एल्बम 30 नामक दवा की पांच गोली सुबह-सुबह पांच दिनों तक लेनी है। एक बार दवा लेने के बाद एक महीने बाद फिर से पांच दिनों तक यह दवा लेनी है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खांसी, बुखार में ये दवाएं लें
डॉ. पवन के मुताबिक कोविड के हल्के लक्षणों जैसे खांसी और बुखार वाले मामलों में आर्सेनिक एल्बम 200, यूपेटोरियम परफ 200, ब्रायोनिया केमफोर 200 और एंटिम टार्ट 200 का सेवन लक्षणों के आधार पर चिकित्सक की परामर्श के अनुसार ही करना है। भाप और नेबुलाइजेशन जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सांस फूलने पर ये दवा कारगर
उन्होंने बताया कि कोविड के हल्के लक्षणों के साथ सांस फूलने की हल्की दिक्कत होने पर एस्पीडोस्पर्मा नाम की दवा की 10-10 बूंद दिन में तीन बार एवं कार्बो वेज 30 का सेवन तीन बार चिकित्सक के परामर्श से करें। अगर बुखार कम न हो रहा हो तो जेल सिमिम क्यू, चाइना क्यू, बैपटिसिया क्यू को मिला कर 20-20 बूंद तीन बार और फीवरेक्स सिरप का 10-10 एमएल तीन बार चिकित्सक की सलाह के अनुसार लेना होता है, जो बुखार में काफी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इन चीजों का भोजन में करें सेवन
दाल, पनीर, खट्टे फल, पालक, पपीता, आंवले को खाने में सेवन करने के साथ-साथ गिलोय, तुलसी, अदरक, लाऊं, पिपली का बना काढ़ा एवं हल्दी युक्त दूध का सेवन करते रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें