फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर: गोरखपुर में 24 घंटे से हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, शहरी इलाकों में सड़कों पर 'सैलाब', घरों में भरा पानी

Sat, 02 Oct 2021 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी है। सुबह से ही गरज और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण हर तरफ जलभराव हो गया है। ऐसे में शहरवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं शहर के निचले इलाकों में तो कई घरों में पानी भर गया है। बरसात के मौसम में स्कूल-कॉलेज व कार्यालय जाने वाले लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवा के साथ हो रही झमाझम बारिश से लोगों को ठंड महसूस होने लगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने की वजह से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में मौसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला आज और कल यानी रविवार को जारी रह सकता है। वहीं तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों के गिरने से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। आकाश में काले बादल छाए हैं। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिन इलाकों में पिछले महीने बारिश और बाढ़ से लोग जूझ रहे थे, उन इलाकों में अब पानी कम होने लगा था। लेकिन शुक्रवाक से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने के कारण फिर से इन इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया। ऐसे में स्थानीय लोगों की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नीतीश कुमार पांडे ने बताया कि आगामी सप्ताह में गोरखपुर तथा आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने तथा गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। तीन अक्तूबर के बाद वर्षा कम होने का पूर्वानुमान है। मानसून की वापसी 10 से 12 अक्तूबर के बीच हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 32-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
दिन और रात के तापमान में रहा मात्र एक डिग्री का फर्क
शुक्रवार को पूरे दिन बारिश की वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट आ गई। गुरुवार को दिन का तापमान 32 डिग्री था, शुक्रवार को यह लुढ़ककर 25 डिग्री हो गया है। तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट की वजह से पूरे दिन सिहरन महसूस होती रही। दिन और रात के तापमान में मात्र एक डिग्री का ही अंतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बारिश ने बर्बाद की खेतों में खड़ी फसल
जिले में भारी बारिश किसानों के लिए आफत लेकर आई है। 24 घंटे से हुई लगातार बारिश से खेत में खड़ी फसल गिर गई है। वहीं, खेतों में पानी भरने से फसलों के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण इलाके के किसानों को लगातार हुई बारिश ने मुश्किल में डाल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें