उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से कई सब्जियां खेतों में खराब हो गईं हैं। इस कारण मंडी में इनकी आवक कम हो गई है। आवक कम होने और मांग अधिक होने की वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। कई सब्जियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से किचन का बजट भी गड़बड़ा गया है। 15 दिन पहले 30-40 रुपये किलो बिकने वाला परवल अब 80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, 20 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी 40 रुपये किलो बिक रही है। टमाटर के दाम 10 से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हरी सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला।
सब्जी-फल विक्रेता पूर्वांचल कल्याण समिति के महामंत्री हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि बारिश की वजह से खेतों में पानी जमा होने से उपज पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixa
हालात यदि ऐसे ही बने रहे तो कुछ दिनों में हरी सब्जियों के दामों में और वृद्धि हो सकती है। वहीं सब्जियों के दामों में वृद्धि होने के कारण लोगों को सब्जी खरीदने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
4 of 5
सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी-फल विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध गुप्ता ने बताया कि हरी सब्जियों के दाम में उछाल बारिश के कारण आया है। खेत में पानी लगने से सब्जियां खराब हो गई हैं। ऐसे में आवक कम हो रही है। जिससे सब्जियों के दाम में उछाल आया है।