फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: खास मेहमानों से गुलजार हुआ यूपी का सबसे सुंदर चिड़ियाघर, यहां देखें इनकी एक झलक

Thu, 18 Feb 2021 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में सात वन्य जीव लाए गए। इनमें दो सियार (एक नर एक मादा), एक जंगली बिल्ली, दो रसेल वाइपर सांप और दो पायथन (अजगर) सांप शामिल हैं। सभी जीवों को संबंधित बाड़ों के क्राल में क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर में आए जानवर। - फोटो : अमर उजाला।
प्राणि उद्यान के निदेशक राजा मोहन ने बताया कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ से 44 वन्य जीवों को लाया जाना है। चार वन्य जीवों को प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह की निगरानी में लाया गया है। अगले एक-दो दिनों में अन्य वन्यजीवों को लाया जाएगा। इसके बाद कानपुर चिड़ियाघर से वन्य जीवों को लाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर में आया सियार। - फोटो : अमर उजाला।
राजा मोहन ने बताया कि कोशिश है कि चार मार्च तक पहले चरण वाले सभी वन्य जीवों को ला दिया जाए। वहीं प्राणि उद्यान में वन्य जीवों को बाड़ों के क्राल में छोड़ते वक्त क्षेत्रीय वन अधिकारी प्राणि उद्यान सुनील राव, रोहित सिंह, अजय कुमार तिवारी, चंद्रभूषण उपाध्याय, शैलेश कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

4 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर में आया अजगर। - फोटो : अमर उजाला।
नौ प्रजातियों के सांप रखे जाएंगे
चिड़ियाघर में नौ प्रजातियों के सांप रखे जाने हैं। अब तक दो प्रजाति के चार सांप लाए जा चुके हैं। विनोद वन से दो अजगर लाए गए हैं। तीन रसेल वाइपर रखे जाएंगे, जिसमें से दो लाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर में क्वारंटीन बाघिन मैलानी। - फोटो : अमर उजाला।
रोजाना 18 किलोग्राम गोश्त खाती है 'मैलानी'  
लखनऊ प्राणि उद्यान से गोरखपुर चिड़ियाघर लाई गई बाघिन मैलानी को दिन में एक बार आठ किलो गोश्त खाने के लिए दिया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ है। क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद उसे बाड़े में रखा जाएगा। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी वन्य जीवों को चिकित्सकों की निगरानी में खाना-पानी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
अगले महीने चिड़ियाघर की भी मिलेगी सौगात
मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में ढेर सारी विकास योजनाओं को गति दी गई है। इस माह के अंत तक या अगले माह मार्च में चिड़ियाघर की भी सौगात मिल जाएगी। बच्चों का ज्ञानार्जन के साथ मनोरंजन होगा तो बड़े भी कुछ क्षण प्रकृति के संग बिता सकेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह और उनकी टीम ने चिड़ियाघर निर्माण से लेकर जानवरों के लाने तक की पूरी जिम्मेदारी अपने निगरानी में की है। इनके काम को वन मंत्री, जिला प्रशासन से लेकर सीएम तक सभी लोगों ने सराहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें