फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
मार्च के पहले सप्ताह में खेतों से सरसों मंडी तक आ जाएगी। इसके बाद सरसों तेल के दामों में कुछ गिरावट की उम्मीद है। किराने की दुकानों पर ब्रांडेड सरसों का जो तेल 20 दिन पहले 121 रुपये लीटर था, आज 140 रुपये तक पहुंच गया है। लॉकडाउन के समय बैल कोल्हू सरसों का तेल 100 से 120 रुपये लीटर था, जो अब 150 रुपये तक पहुंच गया है। यही हाल रिफाइंड का भी है। रिफाइंड 100 से बढ़कर 114 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।