योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने से गोरखपुर विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। सड़क से लेकर आकाश तक की योजनाएं रफ्तार पकड़ेंगी। साथ ही शहर के विकास कार्य को गति मिलेगी। पर्यटन हब बनने की दिशा में गोरखपुर की रफ्तार और तेज होगी।
केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार की वजह से न सिर्फ गोरखपुर की रुकी योजनाओं ने रफ्तार पकड़ी है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विमानन, पर्यटन, यातायात, ज्ञान एवं मनोरंजन, पेयजल, सीवर आदि की कई योजनाएं शुरू हुईं हैं। ऐसे में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से इन सभी विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही आने वाले समय में गोरखपुर के विकास के लिए नई योजनाएं भी लागू होंगी।