उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बारिश के चलते कुछ दिनों की राहत के बाद सूरज के तेवर अब तल्ख होने लगे हैं। बीते चार दिन में पारा करीब 10 डिग्री चढ़ चुका है। हालांकि मौसम खुशनुमा होने से अगले एक दो दिन में फिर से गर्मी से राहत की उम्मीद है। सोमवार सुबह से ही चटक धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता गया। वहीं रविवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री जा पहुंचा, जबकि चार दिन पहले अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास था। इस दौरान पछुवा हवा चलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक दो दिनों में थोड़ी राहत की उम्मीद है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया अरब सागर में उठे तूफान की वजह से सोमवार यानी आज से ही मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। 18 और 19 मई को बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : राजेश कुमार
गौरतलब है कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से 19 मई से गोरखपुर में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। न सिर्फ तेज हवाएं चलेंगी बल्कि हल्की बारिश की भी संभावना है। हालांकि आज से ही आकाश में हल्के बादल छाए हैं। शनिवार को अरब सागर में चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है। इसका प्रत्यक्ष असर राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर पर होगा। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसका असर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में होगा।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से गोरखपुर के ऊपर आज से ही हल्के बादल छाने शुरू हो गए हैं। लेकिन इसका ज्यादा असर 19 और 20 मई को होगा।
4 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
15 जून को गोरखपुर में मानसून के दस्तक की संभावना
इस बार मानसून के 15 जून को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर में सामान्य मानसून रहने के आसार हैं। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लगभग यही ट्रेंड बना हुआ है।