फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बारिश से सड़कों पर लगा घुटने भर पानी, तस्वीरों में देखें जनता ने कैसे झेली जलभराव की समस्या?

Fri, 18 Sep 2020 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं जिले के तारामंडल समेत शहर के कई इलाकों के लोगों के लिए बारिश मुसीबत लेकर आती है। कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण तारामंडल रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों में फिर से जलभराव हो गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार से रुक रुककर हो रही बारिश और करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को जहां हीट इंडेक्स 47 डिग्री के आसपास था, वह सोमवार से शुक्रवार तक कम होकर 35 डिग्री के आसपास रह गया।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
बारिश में तारामंडल रोड, बुद्ध नगर रुस्तमपुर, न्यू शिवपुरी कॉलोनी, साकेत नगर, दाउदपुर समेत शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इसकी वजह से शुक्रवार की सुबह के वक्त लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आजादनगर पूर्वी के राजकुमार सिंह ने कहा कि तारामंडल रोड की सर्विस लेन में थोड़ी सी बारिश में पानी भर जाता है। जबकि इस लेन के किनारे कई दुकानें हैं और लोगों को सुबह के वक्त दिनचर्या की कई चीजों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार की दोपहर में बिहार की ओर से एक के पीछे एक लगातार तीन सिस्टम आए। इससे गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में बादलों का तापमान लुढ़क गया। इस स्थिति से बादलों के ऊपरी और निचले छोर के बीच करीब 10 लाख वाट बिजली पैदा हुई, जो गरज-चमक के साथ डराती है। कई बार जनहानि भी करती है। पिछले कुछ दिनों में ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। आगे भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें