फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: तिहरा हत्याकांड से पहले आलोक ने गामा को फोन कर कहा था-प्रीति की शादी मैं किसी और से नहीं होने दूंगा, पिता ने दिया था ये जवाब

Thu, 28 Apr 2022 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 9
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी। वहीं, बुधवार को तिहरा हत्याकांड में छोटे बेटा अक्षय के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। बड़े भाई सुग्रीव के आने के बाद अक्षय ने बताया कि आलोक ने चार से पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसका कहना है कि सोमवार शाम खेलकर जब आया तो पिता गामा ने कहा कि तुम साथ मत चलो। इसके बाद बहन प्रीति, पिता गामा और मां संजू एक साथ पैदल जा रहे थे और पीछे से मैं आ रहा था, रास्ते में कई लोग मार रहे थे, जिसके बाद मैं साइकिल लेकर भाग गया और चाचा को घटना की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

2 of 9
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, सपा प्रतिनिधि मंडल ने भी एसएसपी से मुलाकात कर इस प्रकरण की जांच की मांग की है। अक्षय ने अपने बड़े भाई सुग्रीव के साथ डीएम और एसएसपी से मुलाकात भी की है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
मृत गामा के बेटे अक्षय ने बताया कि सोमवार रात में उसने आलोक के साथ चार से पांच अन्य लोगों को देखा था। घटना देख मैं डर गया और रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से चाचा रामा के घर पहुंचा। वहां जाकर पूरी बात बताई कि चार से पांच लोग उसके घरवालों को मार रहे हैं। 

4 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद चाचा व उनका लड़का केशव वहां आए। तबतक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। उसने बताया कि सभी लोग बाहरी थे। हालांकि, घटना के बाद अक्षय ने अपने दिए बयान में ऐसा कुछ नहीं बताया था। उससे पूछकर ही चचेरे भाई केशव ने सिर्फ आलोक पासवान को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

5 of 9
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
अब मामला सामने आने के बार एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी मामले की गहनता से जांच जारी होने की बात कही है। उनका कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 9
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले फोन पर भी दी थी धमकी 
छोटे बेटे अक्षय ने बताया कि हत्या से पहले सोमवार सुबह में भी आरोपी आलोक पासवान ने उसके पिता गामा के पास फोन किया था। फोन पर कहा कि मुझसे अपनी बेटी की शादी कर दो। उसकी शादी मैं किसी और से नहीं होने दूंगा। जिसके बाद पिता ने कहा था कि तुमसे शादी नहीं कर सकते, जाति भी दूसरी है। तुम मेरी बेटी को छोड़ दो। जिसके बाद आलोक ने धमकी देते हुए कहा था कि तब अंजाम भुगतने को तैयार रहना।
विज्ञापन

7 of 9
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
खोराबार के अगहर में तय हुई थी प्रीति की शादी
छोटे बेटे अक्षय व हैदराबाद से गोरखपुर आए बड़े बेटे सुग्रीव ने बताया कि उनकी बहन प्रीति की शादी खोराबार के अगहर में तय हुई थी। मंगनी व देखइया का कार्यक्रम हो गया था। मई के दूसरे सप्ताह में तारीख भी लगभग तय हो गई थी, लेकिन उस तारीख को अभी फाइनल नहीं किया गया था। 

8 of 9
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यह हुआ था
खोराबार के रायगंज में सोमवार रात करीब 8:30 बजे गामा निषाद, उनकी पत्नी संजू और बेटी प्रीति की बांका से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि एक तरफा प्यार में आलोक पासवान ने वारदात की। घटना के वक्त परिवार के तीनों लोग पुश्तैनी मकान में रहने वाले भाई रामा निषाद के घर उनकी बेटी अंजली के मटकोड़वा में शामिल होने पैदल ही जा रहे थे। 
विज्ञापन

9 of 9
बिलखते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आलोक पासवान ने पुलिस के पास जाकर गिरफ्तारी दे दी थी। आलोक का रायगंज में महेंद्र पासवान के यहां ननिहाल था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और बाद में भागने की कोशिश में मुठभेड़ में पैर में उसे गोली लगी। इलाज के बाद पुलिस ने आरोपी आलोक को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें