फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेल-खेल में डूबी जिंदगी, पानी में बह गए डॉक्टर और अफसर बनने के सपने, राप्ती नदी में दर्दनाक हादसा; तीन मौत

Wed, 27 May 2026 01:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के राजघाट, राप्ती नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर एनडीआरएफ और गोताखोरों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान देर शाम तीनों के शव एक-एक कर खोज लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
1 of 12
teenagers drowned - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे सोमवार को हुए हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेलते-खेलते नदी में नहाने पहुंचे तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो परिवारों के इकलौते बेटे भी शामिल हैं, जिससे घरों में कोहराम मच गया। डॉक्टर और अफसर बनने के सपने देखते इन मासूमों की जिंदगी अचानक खत्म हो गई।

सुधीर का बेटा अंश उर्फ निक्कू घर का इकलौता बेटा था। वह एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। परिवार में मां रेखा, बाबा रामदरश और एक बहन अंशिका हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मां रेखा ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता था। 

विज्ञापन

2 of 12
मृतक तीनों बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह शक्ति कुमार गौतम, जो 9वीं कक्षा का छात्र था, भी इस हादसे का शिकार हो गया। उसके परिवार में मां सुभावती, पिता मोहन कुमार गौतम, एक बहन मोनिका और मझला भाई सागर हैं। पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां घरों में चौका-बर्तन कर परिवार चलाती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 12
नाव से शव को बाहर निकालते टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के अनुसार शक्ति सुबह से कुछ नहीं खाया था और शाम करीब पांच बजे मैगी लेने घर आया था। वह अक्सर कहता था कि मां, मैं कुछ बनकर दिखाऊंगा। ये बोलते हुए मां की आंशू छलक उठे। इधर, फखरुद्दीन का बेटा इरफान भी 10वीं का छात्र था और घर का इकलौता बेटा था। पिता हलवाई का काम करते हैं, जबकि मां सोना घरों में काम करती हैं। परिवार में एक छोटी बहन खुशी भी है। परिजनों के मुताबिक इरफान का सपना आईपीएस बनकर परिवार का नाम रोशन करना था। लेकिन वह कब और कैसे राप्ती नदी तक पहुंच गया, किसी को अंदाजा नहीं था।
 

4 of 12
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राप्ती नदी में नहाने गए थे सभी किशोर
स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले के करीब 12 बच्चे पहले मोहल्ले में खेल रहे थे। कुछ देर बाद सभी क्रिकेट खेलने की बात करते हुए नार्मल क्षेत्र की ओर चले गए और फिर राप्ती नदी पहुंच गए। वहां नहाने के दौरान अचानक तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाकी बच्चे यह देखकर घबरा गए और वहां से भाग खड़े हुए। वहीं एक किशोर किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 
विज्ञापन

5 of 12
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घंटों की तलाश, फिर मिली दर्दनाक खबर
सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। नदी किनारे चीख-पुकार मच गई। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कुछ ही मिनटों की लापरवाही इतनी बड़ी त्रासदी बन जाएगी।मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव को बाहर निकाल सकी। कुछ ही देर में तीनों किशोरों के डूबने की पुष्टि हो गई।
 
विज्ञापन

6 of 12
राप्ती नदी से बच्चे का शव लेकर आती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ले में मातम, हर आंख नम
एक ही मोहल्ले के तीन मासूमों की मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया। घरों में मातम पसरा है। कहीं मां छाती पीटकर रो रही है तो कहीं लोग बेहोश होकर गिर पड़े। रिश्तेदारों और मोहल्लेवासियों का तांता लगा हुआ है। हर कोई एक-दूसरे को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दर्द इतना गहरा है कि शब्द भी कम पड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 12
राप्ती नदी में पहले घंटों बच्चों की तलाश भी की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपदा प्रबंधन टीम और गोताखोर मौजूद, फिर भी हादसे
प्रशासन की ओर से राजघाट पर आपदा प्रबंधन टीम की तैनाती की गई है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों को भी तैयार रखा जाता है। स्थानीय स्तर पर चेतावनी बोर्ड और संकेतक (साइन बोर्ड) भी लगाए गए हैं, जिन पर स्पष्ट रूप से नदी में गहराई और खतरों की जानकारी दी गई है। इसके बावजूद नहाने या खेलते समय बच्चे इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं।

 

8 of 12
नदी किनारे बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाल की घटनाएं बढ़ा रहीं चिंता
पिछले 15 दिन में जिले में राप्ती नदी और आसपास के क्षेत्रों में कई घटनाएं सामने आई हैं। अधिकतर मामलों में बच्चे या किशोर बिना जानकारी के गहरे पानी में उतर गए और डूब गए। कई घटनाओं में तो साथ मौजूद अन्य बच्चे डरकर मौके से भाग निकले, जिससे समय पर बचाव कार्य शुरू करने में देरी हुई। पुलिस रिकार्ड के अनुसार अब तक 11 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। ये घटनाएं बड़हलगंज, सिकरीगंज, खोराबार, झंगहा, गोला, सहजनवां में हुई हैं।

 

9 of 12
राप्ती नदी में डूबे तीन किशोर - फोटो : अमर उजाला
इसलिए नहीं रुक रहे हादसे
  • बच्चों में नदी के बहाव और गहराई का अंदाजा न होना
  • चेतावनी संकेतकों की अनदेखी करना
  • अभिभावकों की निगरानी में कमी
  • नदी किनारे खुले और असुरक्षित पहुंच मार्ग
  • गर्मी और खेल-खेल में नहाने की प्रवृत्ति

10 of 12
रोते बिलखते मासूम और मृतक बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, मौत
गोरखपुर के राजघाट, राप्ती नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर एनडीआरएफ और गोताखोरों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान देर शाम तीनों के शव एक-एक कर खोज लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर, हांसूपुर, हरिजन बस्ती निवासी सुनील का बेटा हंस उर्फ निक्कू (13), मोहन का बेटा सत्ती (13) और फखरुद्दीन का बेटा इरफान (16) मंगलवार को राजघाट स्थित राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों किशोर गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

11 of 12
रोते बिलखते परिजन और मृत किशोरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की और एनडीआरएफ टीम को तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ टीम ने सबसे पहले निक्कू और सत्ती के शव नदी से बाहर निकाले। तीसरे किशोर इरफान की तलाश देर शाम तक जारी रही, जिसके बाद उसका शव भी बरामद कर लिया गया।

 
विज्ञापन

12 of 12
रोते बिलखते परिजन और नदी से शव निकाल कर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों किशोरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरों में चीख-पुकार गूंज उठी और पूरे तुर्कमानपुर क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें