गोरखपुर में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को बोरे में भरकर आमी नदी में फेंक दिया गया। युवक की सहजनवां इलाके के मिनवां टिकरिया गांव के आदित्य साहनी के रूप में पहचान हुई है। युवक खजनी इलाके में महिला से मिलने गया था। विवाद के बाद हत्या हुई है। 12 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गोरखपुर के गीडा थाना इलाके के अड़िलापार गांव स्थित सेमरहवां बाबा स्थान के पास सोमवार सुबह आमी नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया गया था।
सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की पहचान सहजनवां के मिनवां टिकरिया गांव निवासी आदित्य साहनी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने आमी नदी पुल के नीचे बोरे में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बोरा खोलने पर युवक का शव मिला, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला कटा था।
विज्ञापन
2 of 12
शव को पीएम के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले। युवक ने काले रंग की जींस और भूरे रंग की हाॅफ टी-शर्ट पहन रखी थी। मौके से पुलिस को एक पुराना काला पिट्ठू बैग भी मिला। बैग में पैंट-शर्ट, ब्लाउज और बच्चों के कपड़े बरामद हुए। वहीं युवक की शर्ट पर खजनी क्षेत्र के एक ट्रेलर का स्टीकर लगा मिला। इसी स्टीकर के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और कुछ ही घंटों में शव की पहचान आदित्य साहनी के रूप में कर ली गई।
विज्ञापन
3 of 12
आदित्य की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया है कि आदित्य खजनी क्षेत्र में एक महिला से मिलने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि आदित्य कुछ दिन पहले ही किसी मामले में जेल से छूटकर आया था।
4 of 12
आदित्य की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदित्य की मां की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, शव छिपाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 12
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला के मायके में साथियों के साथ पहुंचा था आदित्य, विवाद के बाद हुई हत्या
सहजनवां के मिनवां टिकरिया निवासी आदित्य साहनी की हत्या के पीछे अवैध संबंधों का विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आदित्य का उसके ननिहाल के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से संबंध था। युवती की शादी हो चुकी थी लेकिन मायके आने पर आदित्य उससे मिलने पहुंच जाता था। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था और प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
6 of 12
आदित्य की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नार्थ के मुताबिक, रविवार रात आदित्य अपने साथियों के साथ युवती के मायके पहुंचा था। आरोप है कि वहां उसने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। टीवी-फ्रिज आदि कीमती सामानों को भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आदित्य और उसके साथी भाग निकले। इस दौरान उसकी बाइक गांव में ही छूट गई, जिसे गुस्साए ग्रामीणों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
7 of 12
आदित्य की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट में महिला पक्ष की एक बुजुर्ग महिला समेत कई लोग घायल हो गए। इसमें एक आईसीयू में भर्ती है। परिजन घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में आदित्य मिल गया। आरोप है कि लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट के बाद गला रेतकर हत्या कर दी।
8 of 12
आदित्य की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद शव को बोरे में रखकर उसे रस्सी से बांधकर आमी नदी में फेंक दिया गया। मृतक की मां संजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा ननिहाल से लौट रहा था। कटघर चौराहे के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया। पिटाई से बेहोश होने पर बोलेरो में अगवा कर लिया और हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया।
9 of 12
आदित्य की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
10 of 12
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था आदित्य
पुलिस जांच में सामने आया है कि आदित्य साहनी का खजनी क्षेत्र स्थित ननिहाल की युवती से संबंध था। मामला सामने आने पर युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में वह जेल गया था और करीब छह महीने पहले जमानत पर छूटकर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी होने के बाद आदित्य उसके मायके आने पर उससे मिलने पहुंच जाता था, जिससे दोनों पक्षों में तनाव था।
11 of 12
शव को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई थी छेड़खानी की प्राथमिकी
खजनी क्षेत्र की महिला ने बृहस्पतिवार को आदित्य साहनी के खिलाफ छेड़खानी और जबरन पकड़कर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह पति के साथ मायके जा रही थी, तभी आदित्य ने पीछा किया और सुनसान स्थान पर हाथ पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की।
शोर मचाने पर पति और मायके पक्ष के लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भाग निकला था। महिला ने बताया था कि आदित्य का उसके मायके में ननिहाल है और वह अक्सर वहां आता-जाता रहता था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन इसी बीच हत्या की वारदात सामने आ गई।