फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शहर में जाम से निपटने के सुझावों पर अमल शुरू, एडीजी ने दिया ये खास निर्देश

Tue, 02 Mar 2021 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मिले सुझावों पर अमल शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत मोहद्दीपुर चौराहे से हुई। डीएम और एसएसपी के साथ मौके पर पहुंचे एडीजी ने चौराहे के नवीनीकरण और ऑटो को दूर खड़ा करने समेत कई निर्देश दिए, जिन पर काम शुरू हो गया है।  
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए एडीजी अखिल कुमार ने पहले जनता से राय ली। फिर वह अफसरों के साथ सड़क पर उतर गए। एडीजी डीएम के विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी जोगेंद्र कुमार के साथ रामनगर करजहां पहुंचे। वहां से लौटते समय मोहद्दीपुर चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
चौराहे पर निरीक्षण कर उन्होंने अफसरों को जाम से निपटने के उपायों पर त्वरित अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौराहे पर बाईं साइड को फ्री लेन घोषित कर दिया। तुरंत ही बाईं लेन पर मोबाइल बैरीकेड लगाकर रास्ते को आसान कर दिया गया। वहीं, चौराहे के नवीनीकरण का जिम्मा डीएम ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा है। 

4 of 5
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला ने चलाई थी मुहिम
एडीजी अखिल कुमार की ओर से शहर में यातायात सुधार की पहल के बीच ही अमर उजाला ने भी जाम के खिलाफ मुहिम शुरू की है। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम से निपटने के उपायों पर लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। अमर उजाला ने भी मुहिम की शुरूआत मोहद्दीपुर से ही की थी। अखबार में प्रकाशित सुझाव को योजना में शामिल करते हुए एडीजी ने नया प्लान तैयार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
मोहद्दीपुर के लिए यह लिया गया फैसला
  • मोहद्दीपुर चौराहे से हर मार्ग पर बाईं लेन को फ्री लेन घोषित कर दिया गया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • ऑटो को चौराहे से 200 मीटर आगे कूड़ाघाट की तरफ ठहराव के लिए स्थान दिया गया है। अब ऑटो वाले वहीं सवारी उतारेंगे और बैठाएंगे भी।
  • देवरिया से आने वाले बड़े वाहन व चार पहिया वाहन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे मोहद्दीपुर चौराहे की ओर नहीं आएंगे।  ये वाहन देवरिया बाईपास होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। केवल दो पहिया वाहन, ऑटो और एंबुलेंस को ही अनुमति होगी।
  • महराजगंज से आने वाले वाहन, जो जेल बाईपास होते हुए मोहद्दीपुर चौराहे पर आकर शहर में प्रवेश करते हैं, अब वे बिछिया तिराहे से कौव्वाबाग अंडरपास से शहर में प्रवेश करेंगे।
  • अगले 15 दिन में देवरिया, कुशीनगर, बिहार की ओर जाने वाली निजी बसें, जो विश्वविद्यालय के आसपास चलती हैं, उन्हें कड़जहां पुलिस चौकी के सामने शिफ्ट किया जाएगा।
  • चौराहे का नवीनीकरण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौराहे पर यातायात सुगम हो, इसके लिए विभाग तत्काल उस स्थान पर मरम्मत कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें