फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आम आदमी में दिखा कोविड टीकाकरण के लिए उत्साह, लक्ष्य से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

Tue, 02 Mar 2021 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में आम आदमी के लिए वैक्सीनेशन (टीकाकरण) की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 60 साल से ऊपर उम्र वालों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में वे बेहद उत्साहित दिखे। इसका नतीजा यह रहा है कि जहां पहले दिन तीन बूथों पर 300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, वहां 361 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 232 पुरुष और 129 महिलाओं की मौजूदगी रही। वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए बूथ का उद्घाटन महापौर सीताराम जायसवाल और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

2 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
पहले दिन केवल तीन बूथ बनाए गए थे। इनमें जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में इंतजाम किए गए थे। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और निजी अस्पताल में 250 रुपये शुल्क देकर टीकाकरण की व्यवस्था हुई। सुबह 10:30 बजे से ही टीकाकरण शुरू हुआ। तीनों बूथों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था थी। जिला अस्पताल और बीआरडी में वैक्सीन के साथ ही इमरजेंसी दवाओं की किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। पहली बार आम नागरिकों को टीका लगा तो लोगों को थोड़ी उलझन भी रही। लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा था  लोगों की संख्या बढ़ती गई। 60 वर्ष से अधिक लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया जबकि 45 से 59 के बीच बीमार लोग भी वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया जायजा
जिला अस्पताल और शाही ग्लोबल हास्पिटल में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने निरीक्षण कर व्यवस्था परखीं। तीनों बूथों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन लगाई जा रही थी। वैक्सीनेटर को यह समझाया भी जा रहा था कि जिसे टीका लगाएं उन्हें पांच मंत्र जरूर बताएं।

4 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
रकम देकर भी लोग टीका लगवाने के लिए आए आगे
जिला अस्पताल और बीआरडी में जहां निशुल्क टीकाकरण हो रहा था वहीं शहर में एक मात्र शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में शासन की ओर से निर्धारित 250 रुपये में टीकाकरण हुआ। यहां भी टीकाकरण के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 100 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

5 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
26 निजी अस्पताल आए और आगे
टीकाकरण के लिए 26 और निजी अस्पतालों ने रुचि दिखाई है। इन अस्पतालों में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय भी शामिल है। इन अस्पतालों के कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को प्रेरणा सभागार में वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण भी देगा। इसके बाद बुधवार से यह सभी अस्पताल टीकाकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
निजी अस्पतालों में सातों दिन होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि निजी अस्पतालों में सातों दिन कोविड टीकाकरण होगा। सरकारी अस्पतालों में अभी यह सुविधा सप्ताह में दो दिन, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मिलेगी। हालांकि नए निर्देश मिलने के बाद टीकाकरण का दिन बढ़ाया जा सकता है। डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

7 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
अब चार और पांच को होगा टीकाकरण
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि अब चार और पांच मार्च को टीकाकरण होगा। इन दो दिनों में हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज भी दिया जाएगा। इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को पहला डोज भी दिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि हर ब्लॉक में कम से कम चार बूथ बनाए जाएंगे। कुल जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर 125 बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिससे तय समय पर टीकाकरण पूरा हो सके। क्योंकि तीसरे चरण में आठ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जाना है।

8 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए होती रही परेशानी
कोविन एप पर लोग सुबह से रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान रहे। लेकिन कई लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। मजबूरी में लोग जिला अस्पताल, बीआरडी और शाही ग्लोबल में पहुंचे और ऑफलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीका लगवाया।

टीका सभी लोग लगवाएं : महापौर
महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा, टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। यह हमें कोविड जैसी महामारी से बचाएगा। टीका लगवाने का उद्देश्य यही है कि लोग जागरूक हों और वह टीकाकरण जरूर कराएं। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।

9 of 10
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
टीका पूरी तरह से सुरक्षित
शेफाली भार्गव ने कहा कि उत्साह पूर्वक टीका लगवाया है। 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठी रही। मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। कक्ष में बैठे सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ थे। बातचीत हो रही थी। जिला अस्पताल की व्यवस्था भी बेहतर मिली। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है।
 
आम जन जरूर लगवाएं टीका
संजय भार्गव ने कहा कि कोविड टीकाकरण की जानकारी जैसे ही हुई, मैं अपनी पत्नी के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रहा। कोई दिक्कत नहीं हुई। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। आमजन को यह टीका जरूर लगवाना चाहिए।
 
पांच मिनट के अंदर हो गया टीकाकरण
प्रदीप पांडेय ने बताया कि मीडिया के जरिए टीकाकरण की जानकारी हुई तो तत्काल जिला अस्पताल आया। यहां ऑफलाइन मोड में ही रजिस्ट्रेशन होने के साथ पांच मिनट के अंदर टीकाकरण भी हो गया। डॉक्टरों ने 30 मिनट अपनी निगरानी में रखा। मुझे कोई भी दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

10 of 10
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
  • पूर्व सांसद फिरंगी प्रसाद बिशारद ने बताया कि टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। जो लोग टीकाकरण के लिए पात्र हैं वह इसे जरूर लगवाएं। कोविड महामारी को पूरी तरह से खत्म करने में यह कारगर साबित होगी। सरकार का यह कदम प्रशंसनीय है।
  • सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि तीनों बूथों पर टीकाकरण के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उम्मीद से बेहतर टीकाकरण हुआ है। लोग टीकाकरण को लेकर जागरूक हुए हैं। यह अच्छा संकेत हैं। किसी को कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
  • शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि टीकाकरण के लिए 100 लोगों का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। कई लोग शाम को भी टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। उन्हें मंगलवार को बुलाया गया है। सीनियर सिटीजन में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह अच्छा संकेत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें