यूपी के गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किशोर बिजली ठेकेदार पर तलवार से लगातार वार करता दिख रहा है। बिजली ठेकेदार आरोपी के हाथ जोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन आरोपी सड़क पर गिरने के बाद भी हमला करता रहता है।
गोरखपुर के सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द में हुए शिवकुमार हत्याकांड का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना की भयावहता सामने आई है। वीडियो में एक किशोर तलवार से शिवकुमार पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। खुद को बचाने के लिए खून से लतपथ शिव कुमार उससे रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपी वार करता रहा।
सरेराह हुई वारदात का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिवकुमार जान बचाने के लिए ई-रिक्शे से उतरकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी किशोर तलवार लेकर उनके पास पहुंचता है और उनके हाथ, सिर और पेट में तलवार से वार करता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
मृतक शिवकुमार की बीमार मां और घर की महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवकुमार बचने के लिए आगे बढ़ते हैं तो आरोपी उनका पीछा शुरू कर देता है। उन्हें दौड़ाकर भी वार करता है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति किशोर से शिवकुमार को छोड़ने और हमला नहीं करने की गुहार लगाता सुनाई देता है लेकिन वह उनकी बात अनसुनी कर देता है।
विज्ञापन
3 of 15
मृतक के बुजूर्ग पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो लोग आरोपी किशोर को हत्या से रोकने की कर रहे थे कोशिश
कुछ देर बाद शिवकुमार सड़क किनारे गिर जाते हैं। इसके बाद आरोपी उनपर लगातार कई वार करता दिखाई देता है। घटना स्थल पर तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इनमें एक व्यक्ति मोबाइल से घटना रिकॉर्ड कर रहा था, जबकि दो लोग आरोपी किशोर को हत्या से रोकने की कोशिश कर रहे थे। हमले के बीच आरोपी किशोर ने वीडियो बना रहे शख्स पर भी तलवार तान दी हालांकि वह किसी तरह से वहां से बच निकला।
4 of 15
घर के बाहर जमा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें से एक वीडियो को 1300 से अधिक लोग देख चुके हैं। 85 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 27 लोगों ने सरेराह हुए इस हत्याकांड का विरोध करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
5 of 15
मृतक का शव घर आया तो महिलाएं खुद को संभाल नहीं सकीं. रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा प्रतिनिधिमंडल ने शिव कुमार के परिजन से की मुलाकात
सिकरीगंज क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव निवासी ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी के घर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इस अमानवीय वारदात से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।
विज्ञापन
6 of 15
घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा रहना नैतिक और मानवीय दायित्व है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा, परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी और समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि इससे परिवार को न्याय के साथ भविष्य के लिए भी संबल मिल सकेगा।
विज्ञापन
7 of 15
बुजूर्ग पिता के साथ बैठे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइबर सेल वीडियो डिलीट करने में जुटी
शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे वीडियो की निगरानी करने के साथ उन्हें हटवाने की कवायद में जुटी है।
8 of 15
घटनास्थल और मृतक ठेकेदार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की कोशिश है कि घटना से जुड़े वीडियो का प्रसार रोका जा सके, ताकि लोगों में भय और आक्रोश का माहौल न बने। वीडियो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने की जानकारी भी जुटाई जा रही है। साइबर सेल की टीम वायरल सामग्री के स्रोत और प्रसार से जुड़े पहलुओं पर भी नजर रख रही है।
9 of 15
मृतक के बुजूर्ग मां और पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा नेताओं ने भी वीडियो को शेयर करना शुरू किया
शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड का वीडियो सामने आने के बाद सपा नेताओं ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। नेताओं ने वीडियो के जरिये घटना की भयावहता सामने आने का दावा करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
10 of 15
दरवाजे पर खड़े बुजूर्ग पिता और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका कहना है कि सरेराह हुई इस निर्मम वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। सपा नेताओं ने घटना को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई है। वीडियो शेयर किए जाने के बाद इस मामले पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
11 of 15
मृतक शिवकुमार, बुजूर्ग पिता और बीमार मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलवार कहां से खरीदी, होगी जांच
बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल चौधरी को पुलिस ने मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राहुल की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सात समेत सभी आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस की जांच वारदात में इस्तेमाल तलवार और उसके स्रोत पर केंद्रित हो गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तलवार कहां से खरीदी गई, किसने उपलब्ध कराई और हत्या से पहले हथियार जुटाने की तैयारी कब से चल रही थी।
12 of 15
मृतक शिवकुमार त्रिपाठी की फाइल फोटो और बीमार बुजूर्ग मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार शाम शिवकुमार को अहिरौली गांव में छेदी चौधरी के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर राहुल चौधरी, विनोद, उसकी पत्नी राजकुमारी, छेदी के बेटे विंध्यनिवास चौधरी समेत सात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
13 of 15
मृतक के बेटे को सांत्वना देने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर में गंभीर चोट लगने से शिवकुमार अचेत हो गए। गांव के कुछ लोग उन्हें ऑटो से अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन आरोप है कि रास्ते में हमलावरों ने ऑटो को घेर लिया। शिवकुमार को वाहन से खींचकर बाहर निकालने के बाद तलवार और धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामकुमार की तहरीर पर सिकरीगंज थाने में अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
14 of 15
मृतक शिवकुमार की फाइल फोटो और बेटा आदित्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है जहां से उन्हें जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को राहुल के जेल जाने के बाद संख्या आठ हो गई है। इधर, सभी आरोपियों के जेल जाने के बावजूद अहिरौली गांव में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।
मृतक शिवकुमार की फाइल फोटो, रोते बिलखती पत्नी और बेटा आदित्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश के चलते बीते आठ अगस्त सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या की घटना हुई। मामले में सिकरीगंज थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपियों में से छह तथा विवेचना में प्रकाश में आए दो आरोपियों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।- डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी