पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को चौथी कक्षा का छात्र वैभव स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला था लेकिन नहीं आया। पुलिस की विवेचना के अनुसार, कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा कर्ज में डूबा था और उसने एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए वैभव के अपहरण की साजिश रची थी और बाद में हत्या कर दी।
विज्ञापन
1 of 8
फरार सतीश भट्ट ने किया आत्मसमर्पण( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वैभव हत्याकांड में भागे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सतीश कुमार भट्ट उर्फ जिले ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव और गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी होने के बाद उसने कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्याकांड में उसकी भूमिका और अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ करने की तैयारी में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
वैभव हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले शुक्रवार को सतीश की ओर से न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें दिनभर न्यायालय परिसर में उसकी निगरानी करती रहीं। संभावित ठिकानों पर भी पुलिस की नजर थी। उसके न्यायालय में पेश नहीं होने के बाद पुलिस ने दबिश तेज कर दी।
विज्ञापन
3 of 8
अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वैभव का पार्थिव शरीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया। सोमवार को वह न्यायालय पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को चौथी कक्षा का छात्र वैभव स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला था लेकिन नहीं आया।
4 of 8
अयोध्या धाम सरयू नदी तट पर वैभव वर्मा का हुआ अंतिम संस्कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलाश के दौरान उसकी साइकिल और चप्पल मिलने पर परिजन की सूचना पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी थीं। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
5 of 8
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की विवेचना के अनुसार, कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा कर्ज में डूबा था और उसने एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए वैभव के अपहरण की साजिश रची थी। चार्जशीट के मुताबिक, उसने इंटरनेट और एआई की मदद से फिरौती मांगने के तरीके तलाशे थे। पहचान छिपाने के लिए कंबोडिया का वर्चुअल नंबर खरीदा और रकम लेने के लिए बैंक खाता भी खुलवाया था।
विज्ञापन
6 of 8
मुख्य आरोपी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का आरोप है कि सर्वेश वैभव को उपहार देने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। विरोध करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में रखकर घर के बेसमेंट में छिपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया था।
विज्ञापन
7 of 8
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में पुलिस मुख्य आरोपी सर्वेश शर्मा, उसके पिता हरिनारायण शर्मा, पत्नी अनामिका शर्मा और भाभी बबली शर्मा को आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर बैठे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सतीश के भागने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव और एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद सतीश ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।