गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : राजेश कुमार
महेवा, नौसड़ सहित शहर के तमाम वार्डों में बारिश का पानी भरा हुआ है। करीब एक सप्ताह पहले बारिश हुई थी, लेकिन अब भी इन वार्डों के बगिया टोला, घुठहुंआ, घोला, जवाहरचक, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के पास के इलाकों से बारिश का पानी नहीं निकला है। इन इलाकों के लोगों में नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश है।