गोरखपुर खाद कारखाना।
- फोटो : अमर उजाला।
पूरी तरह से प्राकृतिक गैस से संचालित होने वाले इस कारखाने तक गैस पहुंचाने के लिए गेल ने वाराणसी से लेकर गोरखपुर खाद कारखाना परिसर तक पाइल लाइन बिछाई है। पिछले साल ही इसके ट्रायल का काम पूरा हो गया था। वहीं शुक्रवार से इसमें गैस सप्लाई शुरू कर दी गई। एचयूआरएल और गेल के अफसरों ने कारखाना परिसर में लगे गेल और एचयूआरएल के संयुक्त ज्वाइंट पर इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी। करीब 7085 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है गोरखपुर खाद कारखाना, देश का सबसे बड़ा खाद कारखाना होगा।