शास्त्री चौक रात 10: 55 की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
एक्सपर्ट कमेंट
आर्टिटेक्ट इं. सतीश सिंह ने कहा कि शहर की तमाम सड़कें चौड़ी हैं, लेकिन अधिकांश चौराहे के करीब ही ऑटो व ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। दुकानदारों ने भी अतिक्रमण कर रखा है। उन पर आर्थिक जुर्माना लगाना चाहिए। इस पर कारगर कार्रवाई के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से ही चालान कटना चाहिए। जब तक कड़ाई नहीं होगी, चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहेगी।
एसएससी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि चौराहों पर ऑटो बेतरतीब ढंग से खड़े न हों, इसकी व्यवस्था की जाएगी। सड़क पर कब्जे की वजह से अगर जाम लग रहा है, तो इसकी समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर सुगम यातायात व्यवस्थित करेंगे। पूरी कोशिश की जाएगी कि सड़क खाली रहें ताकि जाम न लगने पाए।