फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2022: सुनिह अरज छठी मइया, बढ़े कुल-परिवार...

Mon, 31 Oct 2022 01:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
chhath puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
सिर पर दउरा और सुपली लेकर घाटों की ओर जाते लोग, पीछे-पीछे ‘सुनिह अरज छठी मइया, बढ़े कुल-परिवार...’ ‘हे छठी मईया हर लीं बलैया हमार...’ ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...’, ‘रिमिक झिमिक बोलेलीं छठी मइया...’ जैसे गीत गाती महिलाएं, पटाखे जलाते बच्चे, ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच छठी मईया के जयकारे...।

कुछ ऐसा ही नजारा रविवार शाम और सोमवार सुबह को छठ महापर्व पर महानगर के राप्ती नदी के रामघाट, गुरु गोरक्षनाथ घाट, सूर्यकुंड, गोरखनाथ, महेसरा, मानसरोवर, रामगढ़ताल सहित तमाम घाटों पर दिखा। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदय सूर्य को अर्घ्य दिया और संतान, पति के साथ परिवार के सदस्यों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।


 
विज्ञापन

2 of 8
chhath puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
महानगर में सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को हर ओर छठी मइया के गीतों की गूंज रही। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन दोपहर दो बजे से ही छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। तमाम महिलाएं बैंड-बाजे के साथ घाटों पर पहुंचीं। कुछ देर पानी में खड़े होने के बाद शुभ मुहूर्त में अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट और रामघाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। यहां भीड़ इतनी हो गई कि पैदल तक चलना मुश्किल हो गया।

जैसे-जैसे अर्घ्य देने का समय निकट आया घाटों पर छठ माता के जयकारे गूंजने लगे। परिवार के पुरुष सदस्यों और पंडितों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिलाया। गोरखनाथ मंदिर में भी छठ व्रत की छटा देखने को मिली बड़ी संख्या में महिलाएं भीम सरोवर पहुंचीं और सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। महानगर के असुरन चौक, रुस्तमपुर, विष्णु पुरम, बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट, आवास विकास कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलंदपुर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, शाहपुर, सहारा इस्टेट, गीता वाटिका, पादरी बाजार सहित महानगर के कई मुहल्लों और कॉलोनियों के आसपास अस्थायी तालाब बनाए गए हैं जहां व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की।

 
विज्ञापन

3 of 8
chhath puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घरों में छठ माता की कृपा पाने के लिए कोसी भरी गई। कइयों ने मन्नत पूरी होने के बाद छठ माता के प्रति आस्था निवेदित करते हुए कोसी भरी माताओं ने कोसी पर दीप जलाकर छठ माता की पूजा-अर्चना की और रात्रि जागरण कर पूरी रात छठ माता की आराधना में लगी रहीं। सोमवार को व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
 

4 of 8
chhath puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
रेत से बनी छठ मईया की हुई पूजा-अर्चना
सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूर्वांचल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान, मां अकलेश शक्ति सदन और डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब की ओर से छठ पर्व पर रेत से बने छठ माता के प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर समाजसेवी दुर्गा प्रसाद, प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, मंजीत कुमार, अनुभव कुमार, प्रखर कुमार, डॉ. किरण, अर्चना, डॉ विभा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

5 of 8
Chhath Puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
सूर्यकुंड धाम पर मना 30वां छठ महोत्सव
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से रविवार को सूर्यकुुंड धाम पर 30वां छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायक मनोज मिहिर के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, समिति के सचिव संतोष मणि त्रिपाठी, रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन प्रह्लाद सिंह, संस्कृति मंत्रालय के सदस्य हरिप्रसाद सिंह, संस्कार भारती की जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल व अरविंद चौरसिया ने पर्यावरण दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में 5500 पर्यावरण दीपों से सूर्यकुंड धाम जगमगा उठा। पर्यावरण मित्र बनने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चला। इस अवसर पर मदन राजभर, परमात्मा राम त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी, तपन बोस, अशोक कुमार, गौरव तिवारी, सूरज शर्मा, डॉ. शशांक श्रीवास्तव, रघुनंदन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

6 of 8
Chhath Puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
सहारा इस्टेट में हुई पूजा-अर्चना
सहारा स्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति की ओर से छठ पर्व पर सहारा स्टेट स्थित फन पार्क में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, सचिव मनजीत सिंह, हरिशंकर सिंह, एसबी सिंह, संजोग सिंह, त्रिभुवन सिंह, शंभूनाथ राय, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

7 of 8
Chhath Puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
मां गंगा की आरती हुई आरती
सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से छठ महापर्व पर मां गंगा की महाआरती की गई।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अंबेश ने पूजन अर्चन के साथ आरती की शुरुआत की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, दुर्गेश, राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, शशिकान्त सिंह, शीतल कुमार मिश्रा, सिद्धि गुप्ता, शिवेंद्र मिश्र, अजीत जैन, संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
Chhath Puja 2022 - फोटो : अमर उजाला।
सुबह 6:27 पर दिया गया अर्घ्य
सोमवार की सुबह 6:27 बजे उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, छठ महापर्व का अंतिम दिन दिन सोमवार को सुबह आठ बजकर 56 मिनट तक पूर्वाषाढ़ और धृति योग था। चंद्रमा की स्थिति अपने परम मित्र बृहस्पति के राशि धनु पर था। इस दिन व्रती ब्रह्म मुहूर्त में नई अर्घ्य सामग्री लेकर जलाशय में खड़ी होकर अरुणोदय की प्रतीक्षा कीं। जैसे ही क्षितिज पर अरुणिमा दिखाई दी, वह मंत्रोच्चार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दे दीं। इसके बाद व्रत का पारण किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें