फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा पत्नी का बड़ा खुलासा: गोरखपुर कांड के आरोपी मुर्तजा को लेकर बताया बड़ा सच, जांच एजेंसी हैरान

Wed, 06 Apr 2022 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
गोरखनाथ मंदिर में हमले का आरोपी मुर्तजा और उसकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला करने का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के सिविल लाइंस स्थित मकान पर सरकारी ताला लगा दिया गया है। मंगलवार शाम छह बजे एक बार फिर पुलिस के साथ पहुंची एटीएस की टीम ने घर के हर कमरे की तलाशी ली और घर को सील कर दिया। वहीं, परिजनों से करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। मुर्तजा के घर में जाने का रास्ता नर्सिंग होम से होकर जाता है, इस वजह से वहां पुलिस का पहरा है। आने-जाने वाले मरीज और तीमारदार का नाम-पता नोट किया जा रहा है। उधर, एटीएस ने मुर्तजा से पूछताछ के बाद मिले सवालों का जवाब उसके घरवालों से जानने की कोशिश की है। मुर्तजा और घरवालों के बयान का मिलान जांच एजेंसी कर रही है। एटीएस ने सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को कब्जे में लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, कमरे की तलाशी के दौरान अरबी भाषा में लिखी धार्मिक किताब पहले ही मिल चुकी है। अब अंग्रेजी में लिखी धार्मिक किताब मिली है। जांच एजेंसी एक ही किताब के दो भाषा में मिलने की वजह तलाश रही है। घर में परिवार के लोग मुर्तजा की मानसिक स्थिति ठीक न होने का हवाला दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि 2018 से ही अहमदाबाद के डॉक्टर सुधीर वी शाही उसका उपचार कर रहे हैं। इसका पर्चा एटीएस को उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, गोरखपुर के डॉक्टरों ने मुर्तजा की मानसिक स्थिति को ठीक बताया है। यही वजह है कि मुर्तजा को मानसिक रूप से स्वस्थ मानते हुए ही आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) जांच को आगे बढ़ा रहा है।

4 of 6
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी बैकअप से भी जांच तेज
जांच एजेंसी मुर्तजा के घर में लगे सीसीटीवी के डीबीआर को कब्जे में लेकर फुटेज के बैकअप को खंगाल रही है। डीबीआर को कब्जे में लेने की पुष्टि नर्सिंग होम संचालक ने भी की है। फुटेज से देखा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में मुर्तजा से मिलने कौन-कौन लोग आए थे। खबर है कि फुटेज से जांच एजेंसी को कई लोगों के चेहरे मिले हैं, जो संदेह के घेरे में हैं। ऐसे लोगों से भी पूछताछ की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी मुर्तजा का घर - फोटो : अमर उजाला
तलाकशुदा पत्नी बोली-मानसिक रूप से स्वस्थ था मुर्तजा
मुर्तजा की पहली शादी जौनपुर में मुसफुरुल हक की बेटी से हुई थी। एटीएस की एक टीम उसके पास पहुंची थी। उसने एटीएस की टीम को बताया है कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। फिर उसका व्यवहार ठीक न होने की वजह से तलाक ले लिया। उसने एटीएस को बताया है कि मुर्तजा की मानसिक स्थिति तब पूरी तरह से ठीक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।
मुर्तजा के ससुर रहे मुसफुरुल हक ने बताया कि शादी के बाद एक बार ही वह घर पर आया था। उसकी मां मेरी बेटी को परेशान करती थी और भी कई वजहें हैं, जिससे रिश्ते में दरार पड़ गई और बेटी ने तलाक ले लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें