गोरखपुर में दुर्गा पूजा।
- फोटो : अमर उजाला।
महानगर के सबसे पुराने दुर्गा पूजा स्थल दुर्गाबाड़ी, एनई रेलवे इंटर कॉलेज, कालीबाड़ी में मेला जैसा दृश्य था। यहां आने वालों ने माता के दरबार में मत्था टेका और मंगलकामना की। देर रात तक सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। दुर्गाबाड़ी, एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज, लोको ग्राउंड आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके अलावा खरैया पोखरा, दीवान बाजार, असुरन चौक, घोष कंपनी, हजारीपुर, बेतियाहाता, रुस्तमपुर, आजाद चौक, धर्मशाला, बसंतपुर, आजाद चौक, हांसूपुर, माया बाजार, बौलिया कॉलोनी, मोहरीपुर, बिछिया कॉलोनी, मोहद्दीपुर, नसीराबाद, कुनराघाट आदि जगहों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर भक्तों ने माता का दर्शन किया।