फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ताजिया चढ़ाने के लिए कार में सवार होकर आ रहा था पूरा परिवार, हादसे ने ले ली मां व दो बच्चों सहित पांच लोगों की जान

Sun, 08 Aug 2021 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा के ग्राम फुलवरिया के रहने वाला था परिवार। ताजिया रखने के लिए आ रहे थे गांव।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पानी से भरी खाई में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। हर किसी के जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की आधी रात अनियंत्रित होकर कार बेलौली सोनबरसा के समीप पानी भरे खाई में पलट गई। दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम फुलवरिया निवासी ममता (35) पत्नी महेश कुमार, मयंक (06) पुत्र महेश कुमार, तान्या (13) पुत्री महेश कुमार, माही (04) पुत्री दिनेश कुमार, सौम्या (06) पुत्र दिनेश शामिल हैं। महेश मोदनवाल पुत्र पतरू, दीपिका (36) पत्नी दिनेश गंभीर रूप से घायल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के अनुसार, हादसा चालक महेश को झपकी आने के कारण हुआ। गोरखपुर आते समय सोनबरसा के पास कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर पानी भरी खाई में पलट गई। कार सवारों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह को दी। एसओ से सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घुले भी मौके पर पहुंचे। खाई के पानी में पलटी कार से लोगों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने ममता, तानिया, दिव्यांश और मयंक तथा माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महेश तथा उसकी बहु दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया  गया। इधर, पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एडीएम के हरि सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। 

4 of 5
हादसे की खबर से गांव में मातम। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों के मुताबिक, दिनेश पुत्र पतरू आर्मी में कार्यरत हैं। इनका बड़ा भाई महेश कोइलरी में नौकरी करता था। सभी लोग छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के डोमनहील में रहते थे। गांव के लोगों ने बताया कि मुहर्रम में गांव में ताजिया रखने आ रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों ने बताया कि महेश हर साल परिवार के साथ गांव मे आकर मोहर्रम में ताजिया रखता था। हृदय विदारक घटना से गांव में मातम पसरा है। लोग काफी दुखी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें