उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के दियारा में आग लगने से चार गांवों के 27 घर जल गए। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और कुछ मवेशियों की मौत हो गई। आग के विकराल रूप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सभी घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। अलग-अलग घरों में करीब छह गैस सिलिंडर फटने से दहशत का माहौल रहा। हर ओर अफरातफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों बाद काबू पाया गया। 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों के मुताबिक रामनगर डुमरी में गेहूं के खेत में डंठलों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगी। तेज पछुआ हवा के चलते देखते ही देखते आग करीब एक किलोमीटर आगे बल्थर गांव पहुंच गई। वहां पांच घरों में तबाही मचाने के बाद सटे गोरखपुरा गांव में सभी 18 घरों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद अजयपुरा में तीन व खैराटी में एक घर भी आग की जद में आ गया।
विज्ञापन
3 of 5
आग की चपेट में आई गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन रसोई गैस सिलिंडर फट गए। तेज आवाज से लोग भयभीत हो गए। तीन घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फंसने से गोरखपुरा गांव में परमहंस यादव की 60 वर्षीय पत्नी सुनरी देवी की जलकर मौत हो गई। इसी गांव में श्रीकिशुन की कार, सुरेंद्र की दो तथा रम्पत की एक पड़िया (मवेशी) व बल्थर गांव में गुरुचरण की 400 बोझा गेहूं की फसल जलकर जल गई।
4 of 5
आग में घर का सामान जलकर राख।
- फोटो : अमर उजाला।
पीड़ितों की मदद की जाएगी : एसडीएम
एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सूची बनाई जा रही है। हर संभव मदद की जाएगी। उधर, भीषण आग की सूचना के बाद पीड़ितों के पास पहुंचे पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल सहयोग करने की बात कही। साथ ही फसल का मुआवजा व मृत महिला के परिवार को आर्थिक सहयोग दिया जाए।
इन लोगों के घर और खलिहान जले
गोरखपुरा गांव के सुरेंद्र यादव, श्रीपति यादव, चिनगी, रमपति, रामदवर, नगीना, रामबचन, देवकी, श्रवण, दिनेश, राजदेव, निरहू, राधे, विश्वनाथ, अच्छेलाल, बबन, हरिवंश, शिवबचन, रघुनाथ, राजकुमार व अजयपुरा गांव के कुबेर नाथ, सुरेश यादव, दिनेश यादव और खैराटी गांव के श्री यादव, बल्थर गांव के मोहन पासवान, दुर्जन पासवान, बलई पासवान, जोगींद्र, चंद्रिका शामिल हैं।