फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में दो बच्चियों सहित आठ मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 118

Tue, 28 Jun 2022 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
गोरखपुर जिले में सोमवार को दो बच्चियों सहित आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 10 साल का बालक भी शामिल है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो कर्मी संक्रमित पाए गए। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 118 पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, संक्रमित मासूमों में शिवपुर सहबाजगंज की एक साल की बच्ची शामिल है। बेतियाहाता के एक ही परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित हैं। इनमें एक साल की बच्ची और 10 साल एक बालक शामिल हैं। दूसरी तरफ, 11 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,056 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,062 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। 866 की मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
BRD - फोटो : अमर उजाला।

बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती होंगे संक्रमित

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि मरीजों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। सरकारी अस्पतालों में सबसे पहले मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए तीन सौ बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है। इसमें 200 बेड आईसीयू के हैं।

 

4 of 5
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के बेड भर जाएंगे, फिर 100 बेड टीबी अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जिले में 59 अस्पतालों में भी संक्रमितों का इलाज हो सकेगा। इसमें 11 सरकारी और 48 निजी अस्पताल शामिल हैं। यह वह अस्पताल हैं, जिन्होंने दूसरी और तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया था। इन 59 अस्पतालों में 2900 बेड कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सुरक्षित किए गए हैं। इसमें 1063 बेड आईसीयू युक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
7101 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका
अभियान के तहत सोमवार को 134 बूथ बनाए गए। इन बूथों पर 7101 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें