फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: गोरखपुर में ताबड़तोड़ की गई चोक नालों की सफाई, अफसरों ने ली सुधि

Mon, 27 Jun 2022 01:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में नालियों की हुई सफाई। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के विभिन्न इलाकों में चोक नालों की सफाई कर दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर रविवार सुबह-सुबह अधिकारी, सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सफाई कराई।

शनिवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई के संबंध में पड़ताल की थी। इस दौरान बेतियाहाता, पैडलेगंज, विजय चौराहा, पिपराइच रोड पर नाले चोक मिले थे। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी समेत अन्य जोन अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में चोक नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर सफाई टीम के साथ अधिकारियों ने चोक नालों की विधिवत सफाई कराई।

 

विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में नालियों की हुई सफाई। - फोटो : अमर उजाला।

जारी रहा नालों की सफाई का अभियान

नगर निगम की ओर से महानगर क्षेत्र में स्थित सभी बडे़, मझौले और छोटे नाले और नालियों की सफाई का अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान गोपलापुर, महुईसुधरपुर, मानबेला, दाउदपुर, दिलेजाकपुर, पुर्दिलपुर, रामजानकीनगर, जाफरा बाजार, घोसीपुरवा, लोहियानगर, पादरी बाजार, भेड़ियागढ़, फर्टिलाइजर, बेतियाहाता, बिछिया रेलवे कॉलोनी, पुराना गोरखपुर, मियां बाजार, नकहा, मुफ्तीपुर में नाले-नालियों की सफाई की गई।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में नालियों की हुई सफाई। - फोटो : अमर उजाला।
तीन सौ मीटर छूटी सड़क का निर्माण कराएगा एनएच
रेलवे जीएम आवास के पास जिस तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण कार्य रेलवे ने रोक दिया था, वहां अब जल्द काम शुरू होने जा रहा है। एनएच, जीएम आवास के समीप नाली का निर्माण करा रहा है, जो अंतिम दौर में हैं। एक दो दिन में सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

 

4 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 17.5 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन पर सड़क का काम लगभग पूरा हो गया है। लेकिन, इस मार्ग पर रेलवे जीएम आवास के पास 300 मीटर सड़क का काम रेलवे ने रोक दिया था। बाद में रेलवे और एनएच के बीच समझौता हुआ कि रेलवे आवास के बगल में नाली का निर्माण एनएच की तरफ से कराया जाएगा। आवास के समीप स्पीड ब्रेकर के रूप में पीली पट्टी लगाई जाएगी।

दरअसल, इस्टीमेट में पहले नाली का निर्माण नहीं था। ठेकेदार ने इस नाते नाली निर्माण कराने से मना कर दिया था। बाद में एनएच के परियोजना प्रबंधक ने अपने उच्चाधिकारियों से अनुमति ले ली तो नाली का निर्माण शुरू हो गया है। उसका काम अंतिम दौर में है। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
एनएच परियोजना प्रबंधक प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन के निर्माण में मुख्य बाधा रेलवे जीएम आवास के पास की सड़क थी। अब उसे दूर कर लिया गया है। नाली निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। दो दिन में उसे पूरा कर लिया जाएगा। एक सप्ताह में सड़क का काम पूरा हो जाएगा। सड़क के बीच विश्वविद्यालय से लेकर मोहद्दीपुर तक बिजली के खंभे गाड़े जा रहे हैं। उसे जल्द पूरा किया जाएगा। मानीराम के पास एनएच आरओबी का निर्माण करा रहा है। वह अक्तूबर तक पूरा होगा। अक्तूबर तक सड़क के सभी काम पूरा हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें