फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2020: आज ही नहीं कल भी मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Thu, 12 Nov 2020 10:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। इस बार दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। दुकानदारों ने जहां आकर्षक सामानों से दुकानें सजा ली हैं, वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए रूट डायवर्जन के साथ ही वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था भी की गई है। व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
धनतेरस पर लोग घर की सजावट करने के साथ ही बर्तन, सोने-चांदी के गहने, वाहन और कपड़े आदि की खरीदारी करते हैं। वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों ने पहले से ही बुकिंग कर रखी है। जिले में करीब पांच सौ कारों और एक हजार से अधिक मोटरसाइकिलों की बुकिंग हो चुकी है। इनकी डिलिवरी धनतेरस के दिन यानी आज से शुरु हो गई है। वहीं, बिना बुकिंग के भी बहुत से लोग वाहन खरीदने पहुंचते हैं। डीलरों ने इसकी भी तैयारी कर रखी है। कोरोना काल में मंदी से जूझ रहे वाहन डीलरों को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन

3 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह सराफा बाजार भी ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। बर्तन के दुकानदारों ने आकर्षक डिजाइन के बर्तनों से दुकानें सजा रखी हैं। माना जा रहा है कि धनतेरस पर तीन करोड़ से अधिक का कारोबार बर्तन कारोबारी करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भी दुकानें सज चुकी हैं। कई तरह के ऑफर के साथ ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। खिलौना और कपड़ा की दुकानें भी तैयार हैं। घर की सजावट के लिए लाइट, झालर, कैंडल आदि की दुकानें भी सज गईं हैं।

4 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वैलर्स के निदेशक वैभव सराफ ने बताया कि सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। चांदी के सिक्कों की जगह लोग गहने अधिक खरीद रहे हैं। इस बार धनतेरस पर लगभग चार करोड़ रुपये की खरीदारी होने की उम्मीद है। इस साल 20 से 25 प्रतिशत तक व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
दोपहिया वाहन लोग कर रहे पसंद
डीपी हीरो के नितिन मातनहेलिया ने बताया कि बाजार में दोपहिया वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहक आ रहे हैं। हीरो की दोपहिया गाड़ियां लोग जमकर खरीद रहे हैं। बाइक के अलग-अलग माडलों की मांग है। धनतेरस के लिए लगभग 200 बाइक की बुकिंग हो चुकी है। मांग के अनुसार बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन

6 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
चार पहिया गाड़ियों की खूब मांग
चार पहिया गाड़ियों की बुकिंग खूब हुई है। मारुति की डिजायर, अर्टिका और ब्रेजा की सर्वाधिक मांग है। कंपनी से मांग के अनुसार गाड़ी नहीं मिल पा रही है। दो सौ से अधिक कारें बुक हैं। ब्रेजा मॉडल की बुकिंग 150 से अधिक हो चुकी है। धनतेरस पर भीड़ उमड़ेगी। सुरक्षा के उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बढ़ी मांग
रूंगटा एजेंसी के आनंद रूंगटा ने बताया कि बाजार में एक दिन पहले से ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मांग बढ़ गई है। गीजर की मांग के साथ आटे वाली मशीन, हीटर समेत अन्य जरूरी सामानों के लिए ग्राहक आ रहे हैं। लगातार खरीदारी हो रही है।

8 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
धातु के बर्तनों की होती है अधिक मांग
सीताराम श्यामलाल के सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि तांबा, कांसा और पीतल के बर्तनों की मांग धनतेरस के दिन अधिक होती है। साथ ही अन्य बर्तन भी खरीदे जाते हैं। इस बार कोरोना काल के बाद इन बर्तनों की मांग अधिक बढ़ी है। अनुमान है कि शहर में करोड़ों के बर्तनों का कारोबार हो जाएगा।

9 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
इस धातु की चीजों की खरीदारी से करें परहेज
धनतेरस पर कुछ लोग एल्युमीनियम के बर्तन या सामान खरीद लेते हैं। ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया कि एल्युमीनियम धातु पर राहु का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे में त्योहार पर एल्युमीनियम के सामानों की खरीदारी करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
Dhanteras 2020 - फोटो : अमर उजाला।
धनतेरस में इन सामानों की खरीदारी होती है शुभ
ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि धनतेरस में कलश, हल्दी की गांठ, झाड़ू खरीदना शुभ होता है। झाड़ू खरीदने के पीछे मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर की सफाई कर पुरानी झाड़ू की जगह नई झाड़ू लानी चाहिए। इसके अलावा, धनिया के बीज, सोना-चांदी, धातु के बर्तन खरीदने चाहिए। धनतेरस के दिन खरीदे जाने वाले बर्तनों को खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा से पहले उनमें जलभर कर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें