'सर, मेरी पत्नी की सांस टूट रही है, उसे रेमडेसिविर की जरूरत है। कहीं से भी प्रबंध करा दीजिए, वर्ना उसकी जान चली जाएगी। आप उसकी जान बचा लीजिए मैं फर्ज निभा रहा हूं।' मोबाइल फोन पर यह मार्मिक वार्तालॉप उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस के सीओ रैंक के एक अधिकारी की थी, शायद यह बात उनके आला अधिकारी से हो रही होगी। वह एक लोमहर्षक घटना के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराने को घटना स्थल पर मौजूद थे।