फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी के लिए गाइडलाइन का इंतजार, व्यापारियों ने की ये खास मांग

Wed, 21 Apr 2021 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शासन की तरफ से अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किए जाने की घोषणा के बाद जरूरी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है। सबसे ज्यादा पशोपेश शादी आदि मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर है।

 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर संख्या को लेकर तो कोई भ्रम की स्थिति नहीं है, मगर शादी आदि कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाने वालों को लेकर प्रशासन रणनीति नहीं बना पा रहा है। इसे लेकर मंगलवार को भी डीएम समेत सभी एडीएम आदि अफसरों के मोबाइल फोन पर कई लोगों ने सवाल भी पूछे।

 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि वीकेंड लॉकडाउन को लेकर अभी शासन की तरफ से गाइडलाइन नहीं मिली है। शनिवार और रविवार को तमाम लोगों के घर शादियां भी हैं। उम्मीद है कि गाइडलाइन में इसका भी प्रावधान होगा कि शादियों में शामिल होने जाने वालों की पहचान और उन्हें छूट देने को लेकर क्या रणनीति बनाई जाए।

 

4 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
उधर, दो दिन की साप्ताहिक बंदी होने की वजह से व्यापारी यह भी मांग कर रहे हैं कि बाकी बाजार सभी दिन खोले रखे जाएं और लॉकडाउन की व्यवस्था लागू रहने तक सोमवार से शुक्रवार तक अलग-अलग बाजार की साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था बंद कर दी जाए। प्रशासन इसपर भी चर्चा कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur DM - फोटो : अमर उजाला।
डीएम का कहना है कि बुधवार तक गाइडलाइन मिल जाने की उम्मीद है जिसके बाद जिले में इसे लागू करने को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें