Deoria Husband Murder: देवरिया के नौशाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नौशाद को पत्नी रजिया ने प्रेमी भांजे, उसके दोस्त के साथ मिलकर मार डाला। नशीली दवा खिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
Naushad Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए नौशाद हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को एसपी विक्रांत वीर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि नौशाद की पत्नी रजिया ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दी गई। जबकि वारदात में शामिल गाड़ी के साथ महिला का प्रेमी रोमान और उसका दोस्त हिमांशु अभी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
एसपी विक्रांत वीर के अनुसार, देवरिया के मईल थाना इलाके के भटौली गांव निवासी नौशाद की हत्या पत्नी रजिया सुल्तान ने प्रेमी रोमान (ननद के बेटे यानी भांजे) और उसके दोस्त हिमांशु के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
2 of 13
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
55 किमी दूर सुनसान जगह लगाई लाश ठिकाने
पति नौशाद की हत्या के लिए प्रेमी के साथ पहले ही पत्नी रजिया ने योजना बना ली थी, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। कातिल पत्नी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले छोटा ट्रॉली बैग निकाला था। जब उसमें शव नहीं आ पाया तो बड़े ट्रॉली बैग का उपयोग किया गया। पुलिस के अनुसार, शव ठिकाने लगाने के दौरान रोमान और उसका हिमांशु बोलेरो से गांव से 55 किमी दूर सुनसान जगह ले गए और ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
3 of 13
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तरकुलवा क्षेत्र पकड़ी छापर पठ खौली में गांव के बाहर एक ट्रॉली बैग में एक शख्स का शव रविवार की सुबह मिला था। सूचना पर एसपी विक्रांत वीर फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड, सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की देर शाम को शव की शिनाख्त नौशाद पुत्र अली अहमद निवासी भटौली थाना मईल जनपद देवरिया के रूप में हुई।
4 of 13
नौशाद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नौशाद की भाभी ने दी थी तहरीर
नौशाद के भाई की पत्नी नगमा खातून पत्नी दिलशाद अहमद की तहरीर पर पर मईल थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई। विवेचना के क्रम में पुलिस टीम ने नौशाद की पत्नी रजिया सुल्तान उर्फ शिबा से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। रजिया ने बताया कि गांव निवासी प्रेमी (ननद के बेटे यानी भांजे) रोमान पुत्र एहसान के साथ उसका प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
5 of 13
नौशाद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
गहरी नींद में सोए नौशाद को मार डाला
इस बारे में पति को पता चल गया था, इसलिए रोमान और उसके दोस्त विशीली माफी गांव निवासी हिमांशु पुत्र सत्यप्रकाश के साथ मिलकर शनिवार की रात नौशाद के खाने में पहले नींद की दवा मिला दी। रात करीब दो बजे चापड़, कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर गहरी नींद में सोए नौशाद की हत्या कर दी। पुलिस ने रजिया को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी, मूसल और स्टील का चापर, खून लगा हुआ एक और ट्रॉली बैग, नौशाद का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश में जगह-जगह छापा मार रही है।
विज्ञापन
6 of 13
इसी घर में हुई नौशाद की हत्या
- फोटो : संवाद
हत्या में प्रयुक्त हथियार पर मिले खून के निशान
मईल के भटौली गांव में जब पुलिस और पुलिस की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो उन्हें बिस्तर के आसपास खून के धब्बों को साफ कर दिया गया था। फोरेंसिक टीम ने वहां से फर्श से खून के अवशेष को साक्ष्य के रूप में लिया। वहीं हत्या में घर के ही सामानों से नौशाद की हत्या की गई थी। जिन हथियारों का प्रयोग किया गया था उसमें चापड़ और मूसल पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को संकलित कर लिया है।
विज्ञापन
7 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भांजा रोमान
- फोटो : संवाद
प्रेमी और साथी ड्राइवर हैं
प्रेस कांफ्रेंस में एसपी से जब पूछा गया कि हत्या करने के बाद शव को 55 किमी दूर तरकुलवा में ही क्यों फेंका गया। इस पर उन्होंने बताया कि प्रेमी रोमान और उसका साथी गाड़ी चलाते हैं। उन्हें रास्ते की अच्छी और सटीक जानकारी है। दोनों ने पूरी प्लानिंग के साथ सुबह 4:30 बजे ट्रॉली बैग में रखे शव को तरकुलवा में एक गेहूं के कटे फेंक दिया। दोनों आरोपियों को लगा कि इतनी दूर फेंकने के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाएगी।
8 of 13
Deoria Murder Case
- फोटो : संवाद
नौशाद की बुआ की बेटी है रजिया
रजिया सुल्तान पति नौशाद की बुआ की बेटी है। उसका मायका बलिया में है। नौशाद का बड़ा भाई भी दुबई में रहता है। जबकि छोटा भाई मुंबई में रहता है। नौशाद ने डेढ़ साल पहले ही गांव से बाहर अपना मकान बनवाया था।
9 of 13
नौशाद के घर के बाहर बैठे लोग
- फोटो : संवाद
परिवार वाले बोले- बहू से नहीं थी ऐसी उम्मीद
नौशाद की हत्या के बाद पुलिस ने जब सोमवार को वारदात पीछे छिपे राहस्यों का खुलासा किया तो परिवार के लोग दंग रह गए। परिजन बोले-बहू से ऐसी उम्मीद नहीं थी। अब उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 38 वर्षीय नौशाद पुत्र अली अहमद की पत्नी राजिया ने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ शनिवार की रात दो बजे हत्या कर दी। शव रविवार की सुबह खेत मे ट्रॉली बैग में मिला था। जब इसका पता परिवार के लोगों को हुआ तो सब दंग रह गए। कुछ पल के लिए परिजन पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल उठाने लगे, मगर राजिया की निशानदेही पर जब पुलिस ने हत्या में शामिल कुल्हाड़ी, चापड़ और लोहे का सामान बरामद किया तो परिवार के लोग सदमे में आ गए। नौशाद के बुजुर्ग पिता अली अहमद ने कहा कि बहू से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
10 of 13
Deoria Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
देवरिया के तरकुलवा मईल थाना इलाके के भटौली गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। महिला ने नाजायज संबंध में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंकवा दिया था। रविवार की सुबह खेत में ट्रॉली बैग में लाश मिलने पर पुलिस की जांच में मामला सामने आया।
11 of 13
ट्रॉली बैग में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
बैग में निकली नौशाद की लाश
तरकुलवा थानाक्षेत्र पकड़ी छापर पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बगल के मदन जायसवाल के खाली पड़े खेत में रखे एक ट्रॉली बैग पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही तरकुलवा थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉली बैग के आसपास के क्षेत्र की बैरिकेडिंग करा दी और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें शख्स की लाश मिली।
12 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद
लाश के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस को खेत में ट्रॉली बैग के पास मिले एक कागज की फोटोकॉपी, एक विदेशी सिमकार्ड व बार कोड के जरिये मृतक की पहचान मईल थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद अहमद (38) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम नौशाद के मईल क्षेत्र स्थित गांव पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ ही उसकी पत्नी को हिरासत में लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने सबकुछ उगल दिया। एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक की हत्या नाजायज संबंधों में बाधक बनने पर उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।