फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर बलराम ने भी एकतरफा मोहब्बत में गंवाई थी जान, छह साल का बच्चा बना था गवाह

Fri, 26 Jun 2020 10:39 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार को संजीव नाम के एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ये घटना ठीक वैसे ही थी, जैसे बीते नवंबर में प्रसिद्ध प्रापर्टी डीलर बलराम की मौत हुई थी। हालांकि बलराम की मौत की चर्चा कई दिनों तक हुई थी। आगे की स्लाइड में जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
गुलरिहा इलाके के टिकरिया में संजीव जायसवाल की मौत का मामला प्रापर्टी डीलर बलराम यादव के केस से मिलता जुलता है। संजीव ने कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी तो प्रापर्टी डीलर को भी कनपटी में ही गोली लगी थी। फर्क सिर्फ इतना है कि बलराम को जहां घर के बाहर गोली लगी थी तो संजीव के मामले में वारदात घर के अंदर हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
बलराम हत्याकांड में पुलिस ने खुदकुशी मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन बाद में भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया था। हालांकि खोराबार पुलिस की जांच में जो साक्ष्य मिले थे, उससे खुदकुशी की ही पुष्टि हुई थी। पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने ही वाली थी कि केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच की जांच में भी खुदकुशी के ही साक्ष्य मिल रहे हैं, लेकिन विवेचना अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों का मिलान करके ही फाइनल रिपोर्ट लगाया जाएगा।

4 of 6
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर की रात चंद्रिका कॉलोनी में रात 9 बजे एकतरफा प्यार में प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव ने खुद को गोली मार ली थी। आरोपित पूर्व प्रेमिका के घर में एक छह साल के बच्चे ने पुलिस को बताया कि बलराम ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इसी आधार पर पुलिस ने घटना को खुदकुशी बताया था।
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच को बंद करने वाली थी मगर तीन दिन बाद बलराम के भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया। सीओ कैंट सुमित शुक्ला के मुताबिक, केस की जांच के दौरान एक वीडियो मिला जिसमें तमंचा ले जाते बलराम दिखाई दिया था। इसके अलावा आसपास के कुछ चश्मदीद भी इसकी तस्दीक किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने वाली थी मगर बाद में केस को स्थानांतरित कर दिया गया है। एसपी क्राइम अशोक वर्मा ने बताया कि जो साक्ष्य मिले हैं, उसमें खुदकुशी का ही मामला लग रहा है। साक्ष्यों का मिलान कराया जा रहा है। विवेचना अभी जारी है, जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें