फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लव मैरिज... फिर ऐसे हुआ जिंदगी का खौफनाक अंत, कातिल पत्नी ने कबूला जुर्म, तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2020 03:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एक युवक की हत्या मामले में ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसे जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में सामने आया कि मृतक युवक ने पांच लव मैरिज कर रखी थी। इनमें से ही सबसे पहली पत्नी ने शूटरों को एक करोड़ की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए आखिर क्या है पूरी कहानी-
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बीते शुक्रवार की रात को एक युवक की तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग से तीन टीमें बनाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं बड़ौत पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतक युवक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

4 of 7
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली गांव में पांच दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर दी गई थी। बड़ौत पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की पहली पत्नी ने संपत्ति विवाद को लेकर एक करोड़ की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने दो आरोपी व मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन

5 of 7
कोतवाली बड़ौत - फोटो : अमर उजाला
मृतक युवक विकास उर्फ नीटू पुत्र नरसिंह उम्र 35 वर्ष बड़ौली गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बताया गया कि पांच दिन पूर्व वह गांव में आया हुआ था। गत शुक्रवार की देर रात को जिस समय युवक गांव में ही अपने मकान से थोड़ी दूर एक अन्य मकान में सोया हुआ था, तभी बाइक पर तीन बदमाश आए और युवक विकास पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गोलियों की आवाज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपियों को गाड़ी में बैठाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतक विकास ने पांच लव मैरिज कर रखी थी। मृतक अपनी पहली पत्नी को दूसरी पत्नियों के सामने नौकर बनाकर रखता था। इसी बात से तंग आकर मृतक की पहली पत्नी ने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बावली गांव में ही दो शातिर शूटरों से संपर्क किया। इसके बाद महिला ने एक करोड़ की सुपारी देकर उन्हीं से अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस अभी इस मामले में सभी बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें