फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: इस वजह से मुर्तजा ने किया था खास हथियार से हमला, आतंकी को वुल्फ अटैक के लिए बनाया था मोहरा

Fri, 08 Apr 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला।
मुर्तजा के आतंकी संगठनों से संपर्क की जांच के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आईएसआईएस के आतंकी के हाथ में वैसा ही धारदार हथियार (बांका) दिख रहा है, जैसा मुर्तजा ने हाथ में लिया था। 25 मार्च को आईएस इंडिया नाम के संगठन की ओर से जारी किया गया वीडियो भी इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि मुर्तजा को आईएसआईएस ने वुल्फ अटैक के लिए मोहरा बनाया था। चार मिनट का यह वीडियो 25 मार्च को टेलीग्राम पर जारी किया गया था। इसमें मौजूद नकाबपोश आतंकी भारत में चार स्लीपर सेल होने का दावा करते हैं। वीडियो की भाषा बेहद भड़काऊ है। इसमें देशी हथियारों को दिखाया गया है, जिसमें वह बांका भी शामिल है, जिसे हाथ में लेकर मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया था।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी मुर्तजा - फोटो : सोशल मीडिया

मुर्तजा बोला- मुझे उम्मीद थी गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद मार दिया जाऊंगा

अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह जांच एजेंसी के अफसरों के सवालों का जवाब देते हुए बोल रहा है कि उसे उम्मीद थी कि गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद वह मार दिया जाएगा। मुसलमानों के साथ कई गलत काम हो रहे हैं, इस वजह से उसने ऐसा कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में मुर्तजा बता रहा है कि पहले वह नेपाल गया, फिर सिद्धार्थनगर में आकर उसने रात गुजारी। वह खुद इस बात को स्वीकार करता है कि गोरखनाथ मंदिर को उसने हमले के लिए सही जगह समझकर चुना। बता रहा है कि उसने गोरखपुर आने के लिए ऑटो किया और उससे बोला कि मुझे गोरखनाथ मंदिर पर उतार देना। मुर्तजा ने कहा, मैंने सोचा था कि यहीं अपना काम कर लूंगा और मेरा भी काम तमाम हो जाएगा, क्योंकि मुझे पता था कि यहां पुलिस वाले होंगे।

4 of 5
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में मुर्तजा यह भी बता रहा है कि वह जो भी कर रहा था, उसके दिमाग में वह चीजें जस्टिफाई करता जा रहा था। यानी मुर्तजा को ऐसा लग रहा था कि वह जो भी कर रहा है, वह ठीक कर रहा है। उसे उम्मीद थी कि मंदिर पर हमला करने के बाद वह मार दिया जाएगा। हालांकि, हुआ इसके उलट और वह पकड़ लिया गया। मुर्तजा वीडियो में गोरखनाथ मंदिर पर किए गए हमले का मकसद भी बता रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला

एनआरसी, सीएए और हिजाब को लेकर था गुस्सा

वीडियो में मुर्तजा कर्नाटक के हिजाब मामले से लेकर एनआरसी, सीएए और दूसरी जगहों पर मुसलमानों के साथ होने वाले कथित अत्याचारों का जिक्र कर रहा है। उसने जांच एजेंसियों के अधिकारियों को बताया कि मुसलमानों पर होने वाले कथित अत्याचारों को देखकर उसे गुस्सा आता था। वीडियो में वह अपने कट्टरपंथी विचारों से इतना घिरा हुआ नजर आ रहा है कि अपनी बातों के मायने भी समझा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें