फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी की मौत में बेटे को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ, गोली मारकर खुदकुशी की बात से उठे सवाल

Sun, 16 Feb 2020 12:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
इसी घर के बाथरूम में गोली लगने से हुई थी दवा कारोबारी की मौत। (इनसेट में मृतक सईद) - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इलाके के नखास में दवा कारोबारी सईद की घर के बेडरूम से अटैच बाथरूम में गोली लगने से मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस भी उलझ गई है। शुरुआती जांच में खुदकुशी बताने वाली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य परिस्थिति के मुताबिक साक्ष्यों को देखने के बाद कारोबारी के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि देर शाम उसे रविवार दो बजे फिर आने के लिए कहकर छोड़ा गया। जांच में पता चला है कि सीने में दो गोलियां मारी गई थीं और एक कनपटी पर। बाएं तरफ सीने में गोली लगने की वजह से हार्ट पंक्चर हो गया था।

बृहस्पतिवार की रात बारह बजे के करीब पुलिस को गोली चलने की सूचना दी गई थी। पुलिस के मुताबिक पहले तो बेटे ने रसोई की खिड़की के रास्ते जाकर बेडरूम का दरवाजा खोला और फिर बाथरूम में शव देखा। अगले ही पल वह पुलिस के आने का इंतजार भी करने लगा। डायल 112 के पुलिस वालों के पहुंचने के बाद ही बेटा अनस अंदर गया और एक फोटो पहले ही खींच ली थी। फिर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखा तो उसमें हार्ट पंक्चर होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक सईद अहमद। (File) - फोटो : अमर उजाला।
बेटे ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि पहले एक गोली की आवाज आई थी और फिर दो गोली की। ऐसे में लग रहा है कि पहली गोली कनपटी पर मारी गई थी और फिर सीने पर गोली मारी गई है। यह तथ्य और भी उलझाने वाला है, क्योंकि कनपटी पर गोली मारने के बाद सामान्य तौर पर मौत तुरंत ही हो सकती थी, फिर सीने पर गोली मारना मुमकिन नहीं लगता है।

दूसरा तीन गोलियां मारकर खुदकुशी करना भी थोड़ा खटकता है। पुलिस की जांच में अब तक जो साक्ष्य सामने आ रहे हैं, वे हत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है। बेटे से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घरवालों, बेटे के बयान का मिलान कर पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक सईद अहमद। (File) - फोटो : अमर उजाला
मोटिव तो है: दस दिन पहले बेटे पर तान दी थी पिस्टल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुत्र अनस और पिता सईद के बीच विवाद चल रहा था। दस दिन पहले एक जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। बेटा अनस जमीन को बेचना चाहता था, जिसका पिता विरोध कर रहे थे। बात इतनी बढ़ गई थी कि पिता ने लाइसेंसी पिस्टल बेटे अनस पर तान दी थी। अनस ने ऊपरी मंजिल में भागकर जान बचाई थी और तब उसने पुलिस को सूचना भी दी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल कब्जे में लेकर मैगजीन निकाल दी थी, फिर घर के अन्य सदस्यों के हवाले पिस्टल को कर दिया गया था, जिसकी जानकारी शायद दवा व्यापारी को भी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने खुद पिस्टल को कैसे खोज लिया और फिर तीन गोलियां भी मार लीं। बताया जाता है कि टाउनहाल में जिस दुकान को किराए पर दिया गया था, वहां से रोजाना साढ़े चार हजार रुपये आते थे। इस रकम के लिए भी पिता-पुत्र में अक्सर ही विवाद होता था। घरवाले बीच बचाव करते थे।

4 of 5
इसी घर के बाथरूम में गोली लगने से हुई थी दवा कारोबारी की मौत। - फोटो : अमर उजाला
दो नाबालिग नौकर से भी पुलिस ने की पूछताछ
घर में 11 और 13 साल के दो नौकर हैं। पुलिस ने उनसे अलग से पूछताछ की है। पूछताछ में दोनों ने ही वहीं बात बताई है, जो अनस ने जानकारी दी थी। अब ऐसे में पुलिस की जांच और उलझ गई है। दोनों के नाबालिग होने की वजह से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। दोनों को फिर रविवार को बुलाया गया है।  

यह हुआ था
कोतवाली क्षेत्र के नखास के रहने वाले सईद अहमद (54) की टाउनहाल पर दुकान है। इसे उन्होंने किराए पर दिया है। उसमें मेडिसिन केयर नाम से दवा की दुकान चलती है। बृहस्पतिवार की आधी रात को सईद का शव उनके बाथरूम में मिला। शरीर में तीन गोलियां लगी थीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सईद के इकलौते बेटे अनस ने बताया कि दो साल पहले मां की मौत के बाद से अब्बू डिप्रेशन में चले गए। उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक सईद अहमद। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की रात में 12 बजे के बाद एक के बाद एक तीन गोलियां चलने की आवाज सुनी तो पहले लगा कि बाहर पटाखे फोड़े गए हैं। बाहर गया तो कुछ नहीं था। मकान में अब्बू के कमरे की तरफ  गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस बीच घर के अन्य सदस्य भी आ गए। कमरे तक जाने के लिए किचन की खिड़की का इस्तेमाल किया गया। अंदर जाने पर कमरे का मुख्य दरवाजा खुला था। कमरे से अटैच बाथरूम का दरवाजा भी खुला था। बाथरूम के फर्श पर पिता का शव पड़ा मिला। दाहिने हाथ में पिस्टल थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ था।

पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। अब तक की जांच में खुदकुशी की बात ही सामने आ रही है। मगर तीन गोलियां लगने की वजह से यह भी जांच की जा रही है कि कहीं  कहीं किसी और ने तो गोली नहीं मारी। बेटे से पूछताछ की गई है, दोबारा भी पूछताछ होगी। साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें