फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रेमी की शादी तुड़वाई फिर खुद किया इनकार, नाराज शख्स ने ऐसे कर दिया उसका काम तमाम

Wed, 03 Mar 2021 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Crime - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज के हरपुर गांव में महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने गला दबाकर की थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि महिला ने खुद का तलाक होने के बाद प्रेमी की शादी तुड़वा दी थी और अब जब प्रेमी महिला से शादी करना चाहता तो वह तैयार नहीं हो रही थी। इस वजह से उसने मंगलवार को हत्या कर दी थी।


 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
पुलिस ने बुधवार की पिपरी तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकरीगंज के कुई बाजार निवासी गुड्डू कसौधन के रूप में हुई है। एसपी दक्षिणी अरूण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी ने बताया कि सिकरीगंज क्षेत्र के हरपुर गांव में मंगलवार की शाम को 24 वर्षीय महिला लक्ष्मी की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की जांच में मालूम चला कि महिला का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। वह अक्सर उससे मिलने घर पर भी आता था।


 

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : iStock
मृतका की मां जयंती देवी ने उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस की जांच में भी घटना वाले दिन सुबह आरोपी के घर आने की पुष्टि हुई। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। इस बीच सिकरीगंज थानेदार राजाराम द्विवेदी को मुखबिर से आरोपी के पिपरी तिराहे पर होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
दो वर्ष से दोनों के बीच में थे नजदीकी रिश्ते
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका सिकरीगंज कस्बे में स्थित एक अस्पताल में काम करती थी। उसका पति से तलाक हो चुका था। इस दौरान वह अकेले ही रहती थी। एक शिविर में उसकी मुलाकात महिला से हुई। वह धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। वह उसके घर भी जाने लगा। पुलिस के अनुसार, सोमवार को मृतका की मां जयंती देवी और उसके पांच वर्षीय बेटे रीतिक को उरुवा क्षेत्र में उनके मायके छोड़ने भी गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें