फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 11 दिन बाद प्रेमिका के पति को मार डाला, नहर में मिला शव, ऐसे खुला खौफनाक वारदात का राज

Wed, 03 Mar 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सर्बजीत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के मोगा जिले के किशनपुरा कलां गांव के पास सिधवां नहर से बीती 18 फरवरी को युवक का शव मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक सर्बजीत सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर के प्रेमी जरनैल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी जरनैल सिंह और उसके एक साथी राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा साथी छिंदी फरार है। जांच अधिकारी पुलिस चौकी किशनपुरा कलां के प्रभारी एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि बीती 18 फरवरी को गांव सिधवां की नहर से करीब 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी गांव बहादरके जिला लुधियाना के रूप में हुई थी। उस समय पुलिस ने मृतक के पिता जोगिंदर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जांच आगे बढ़ी तो मृतक सर्बजीत सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर ने पुलिस के पास पति की हत्या का शक जाहिर किया। कुलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि बीती सात फरवरी को उसकी शादी सर्बजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी से पहले उसके जरनैल सिंह से संबंध थे। 
परिवार ने उसकी शादी सर्बजीत सिंह से करवा दी। बकौल कुलविंदर कौर वह 17 फरवरी को अपने मायके गांव भोडे (जालंधर) गई। वहां उसे जरनैल सिंह मिला और उसे धोखा देने के लिए परेशान करने लगा। इसके अगले दिन पुलिस ने नहर से सर्बजीत सिंह का शव बरामद किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मोगा में पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि जरनैल सिंह ने ही अपने साथियों संग मिलकर उसके पति सर्बजीत सिंह की हत्या की है। एएसआई मंजीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह निवासी गांव माऊंसाहिब (जालंधर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर जनरैल सिंह ने कबूल किया कि उसने अपने साथी राजवीर सिंह निवासी गांव भोडे और छिंदी निवासी कोटला भागू (जालंधर) के साथ मिलकर सर्बजीत सिंह की हत्या की है। 

4 of 5
जानकारी देते सर्बजीत सिंह के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जरनैल ने पुलिस को बताया कि उसने सर्बजीत को फोन किया और अपने खेत में आलू निकालने के लिए अधिक पैसे देने की बात कही, जिसे सर्बजीत सिंह ने स्वीकार कर लिया। उसने सर्बजीत सिंह को पांच सौ रुपये भी दिए। इसके अगले ही दिन 18 फरवरी को सर्बजीत को फोन कर मोगा के गांव किशनपुरा कलां तक आने के लिए कहा। सुबह करीब नौ बजे सर्बजीत बाइक पर गांव किशनपुरा के पास पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले से मौजूद आरोपी जरनैल सिंह उसके साथी राजवीर और छिंदी ने सर्बजीत सिंह को अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे सिधवां नहर पर ले गए और सर्बजीत को नहर में डुबा-डुबाकर मार डाला और फरार हो गए। इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जरनैल और राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया आरोपी जरनैल सिंह जमींदार है और कुलविंदर कौर शादी से पहले उसके खेत में काम करती थी और इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें