डीडीयू में छात्रा की मौत मामले में मृतका के घर पहुंचे अधिकारी व अन्य।।
- फोटो : अमर उजाला।
इन तथ्यों की वजह से पुलिस ने माना खुदकुशी
- छात्रा की चप्पलें सीधी थीं, यानी वह खुद उतारकर टेबल पर चढ़ी थी
- टेबल इस तरह से मिला है जैसे छात्रा ने खुदकुशी के समय उसे अपने पैरों से धकेला हो
- छात्रा की जीभ का बाहर होना, शरीर पर कोई चोट के निशान ना होना
- कमरे में फर्श पर धूल थी, मौके पर कोई और फुटप्रिंट नहीं मिला है, जिससे साफ है कि कमरे में वह अकेले ही गई थी
- फंदा लंबा होने से मौत के बाद लटककर शव नीचे आया होगा
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग (लटकने से) का उल्लेख है। मृत्यु पूर्व किसी चोट का उल्लेख नहीं है।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले की जांच कर घटना का सच सामने लाया जाएगा। वैसे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर लटकने से मौत की बात कही गई है। पांच सदस्यीय डॉक्टरों की एक टीम भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो के परीक्षण के लिए गठित की गई है। वह भी अपनी रिपोर्ट जल्द सौंप देगी। इससे दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
फिलहाल, तहरीर के आधार पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। परिवार वालों ने कैंट इलाके में यूनिवर्सिटी होने की वजह से विवेचना प्रभावित होने की आशंका जताई थी, इस वजह से विवेचना को सीओ चौरीचौरा जगत नारायण कन्नौजिया को सौंप दी गई है। मौत के मामले में अंतिम निष्कर्ष आने के बाद, जिन लोगों ने भी अफवाह फैला कर इस प्रकरण में माहौल बिगाड़ने का काम किया है, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।