फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में हर्ष फायरिंग घटना: आर्केस्ट्रा के दौरान चलाई गई थी गोली, अब संकट में पड़ी बच्चों की जान

Fri, 25 Jun 2021 06:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव में छठियार (बच्चे के जन्म पर होने वाले कार्यक्रम) में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से भाई-बहन समेत पांच बच्चे घायल हो गए। जिसमें से भाई-बहन की हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अशरफपुर गांव निवासी रामचंदर की दो बेटियां हैं। करीब 12 वर्ष बाद 11 जून को पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। गुरुवार को छठियार का कार्यक्रम था। आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम भी आयोजित था। उसी दौरान गांव के एक युवक ने कट्टे से फायरिंग कर दी। इस दौरान जिससे मौके पर मौजूद ननिहाल में आए आठ वर्षीय प्रियांशु उर्फ राजन पुत्र गौरीशंकर, 12 वर्षीय सत्यमा पुत्री चुन्नीलाल, छह वर्षीय रागिनी पुत्री विनोद, आठ वर्षीय अर्चना पुत्री अमरदीप और छह वर्षीय आयुष पुत्र अमरदीप को गोली के छर्रे लग गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
आनन-फानन लोग पांचों घायलों को सीएचसी मलौली ले गए, जहां से गंभीर रूप से घायल भाई आयुष और बहन अर्चना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल से दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चियों को लगा गोली का छर्रा। - फोटो : अमर उजाला।
इधर घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जबकि शुक्रवार को एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष सिंह और सीओ अंबरीष भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में रामचंदर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि छठियार में गांव के कुछ लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था। डीजे पर कुछ बच्चे नाच रहे थे। रात्रि करीब दस बजे गांव के नकुल यादव पुत्र राम करन यादव यादव नशे की हालत में पहुंचा।

 

4 of 5
गांव में चर्चा का विषय बना है ये घटना। - फोटो : अमर उजाला।
आरोप है कि नकुल ने तमंचा निकाल नाच रहे बच्चों के ऊपर फायर कर दिया। जिससे अर्चना, आयुष, रागिनी, राजन, सत्यमा को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी नकुल मौके से भाग गया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि रामचंदर की तहरीर पर आरोपी नकुल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी नकुल को शुक्रवार को नेदवा चौराहे के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोली का छर्रा लगने से घायल बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि अशरफपुर गांव में छठियार कार्यक्रम में हुए फायरिंग में पांच बच्चे घायल हुए हैं। इस मामले में आरोपी नकुल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गांव में लगा दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें