फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 'आत्मा' के सहारे की जा रही है हत्यारों की तलाश, फावड़े से काट कर हुई थी दंपती की हत्या

Mon, 24 Aug 2020 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में दंपती हत्याकांड।(file) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच अगस्त को गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर गांव के शंकरपुर में एक दंपती की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में दंपती हत्याकांड।(file) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शंकरपुर टोला में रह रहे दंपती अनरजीत और रीमा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। अनरजीत और रीमा प्रेम विवाह कर साथ रह रहे थे। यह अनरजीत की दूसरी व रीमा की तीसरी शादी हुई थी। वहीं दंपती की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब आत्मा का सहारा ले रही है। दरअसल, शनिवार को एसपी क्राइम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वह जांच करके लौट भी आए, मगर थोड़ी देर बाद रीमा की चाची एक तांत्रिक के सामने झूमने लगी।

इसे भी पढ़ें- पंचायत में मुलाकात के बाद प्रेमी युगल ने की थी शादी, नहीं पता था मिलेगी ऐसी 'दर्दनाक' मौत
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में दंपती हत्याकांड।(file) - फोटो : अमर उजाला।
रीमा की चाची ने बताया कि मेरे ऊपर रीमा की आत्मा है और चार लोगों ने उसकी हत्या की है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आत्मा पर यकीन नहीं करने के बावजूद पुलिस ने चाची के संदेह जाहिर करने पर एक पूर्व प्रधान को हिरासत में लिया है। पुलिस का तर्क है कि हो सकता है वह डरवश खुलकर नहीं बोल रही है, इस वजह से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

4 of 5
गोरखपुर में दंपती हत्याकांड।(file) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि अनरजीत और रीमा मंदिर में शादी करने के बाद से साथ रहते थे। हत्या के बाद से पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया, लेकिन उसके हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लग सका। जांच में जुटी पुलिस को शनिवार को जैसे ही पता चला कि रीमा की चाची किसी तांत्रिक के चक्कर में कुछ बता रही है तो फौरन वहां पहुंच गई। पुलिस अब चाची के बताए अनुसार एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें- यहां प्रेमी युगल ने मंदिर में की थी शादी, अब पति पत्नी की फावड़े से काट कर हुई हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में दंपती हत्याकांड।(file) - फोटो : अमर उजाला।
इस संबंध में चौकी प्रभारी सरहरी ने बताया कि हमलोग जांच पड़ताल में जुटे थे कि गड़हीया टोले से सूचना आई कि मृतका रीमा के रिश्ते की चाची तेज-तेज बड़बड़ा रही है। मौके पर पहुंचकर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं रीमा की आत्मा हूं, मुझे इन लोगों ने मारा है। आत्मा पर तो विश्वास करना संभव नहीं, मगर चाची ने शक जाहिर किया है इस वजह से एक शख्स को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ और सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- दंपती हत्याकांड में आया नया मोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े ये दो लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें