बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं। इन सबके बीच सीएम योगी ने पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मिलकर मजबूत होकर वापस आए हैं। आज हम आपको सीएम योगी के बारे में खास बातें बताने जा रहे हैं, जो उनके संघर्ष की कहानी को बयां करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पंचूर गांव, पौढी गढवाल, उत्तराखंड में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। सीएम योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विश्वविद्यालय से गणित में बी.एसी की। इसी कॉलेज से उन्होंने एम.एससी भी की। योगी आदित्यनाथ 1992 में गोरखपुर आए और महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ली। इसके बाद वह 1994 में संन्यासी बन गए। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...