मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांटैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दिया जाए, ताकि संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सके।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज और वाराणसी में कोरोना नियंत्रण के इंतजाम की समीक्षा की है। देर शाम मुख्यमंत्री गोरखपुर आ गए। सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया, फिर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। देर शाम ही गोरखनाथ मंदिर परिसर सभागार में पुलिस, प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़नी है। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इलाज की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एंटीजन किट के साथ ही आरटीपीसीआर जांच बढ़ाई जाए। इससे कोरोना का संक्रमण रोका जा सकेगा। शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिए और कहा कि कंटेनमेंट जोन में दवा का छिड़काव कराया जाए। वहीं कमिश्नर व जिलाधिकारी ने अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
- फोटो : अमर उजाला।
फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा करें
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-महराजगंज, गोरखपुर-वाराणसी एवं मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण के बारे में जानकारी ली है। साथ ही कहा है कि गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन का काम एक महीने के भीतर पूरा किया जाए। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का काम तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन से बिजली के खंभों को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के नवागत मुख्य अभियंता को दिए। मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा की।
सीएम योगी रामगढ़ताल को जलकुंभी मुक्त कराने के दिए निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल को जलकुंभी मुक्त बनाएं
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल में जलकुंभी के फैलाव की जानकारी ली। साथ ही कहा कि रामगढ़ताल की खूबसूरती में किसी तरह का ग्रहण नहीं लगना चाहिए। ताल को जल्द ही जलकुंभी मुक्त बनाया जाए।