फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तस्वीरों में देखें कैसे की पूजा

Thu, 20 Feb 2020 01:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर पहले गैलेंट ने सीएसआर फंड से गांव में सड़क के अलावा वहां के सरकारी विद्यालय के भवन का जीर्णोद्धार कराया है। वहां से मुख्यमंत्री सीधे मानसरोवर मंदिर पहुंच गए। वहां उन्होंने खास अंदाज में भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव, मां दुर्गा की प्रतिमा व जानकी दरबार के साथ राधा-कृष्ण के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद सीएम योगी पूजा की। गौरतलब है कि महीनों से चल रहे प्राचीन मानसरोवर मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के कार्यो महीनों पहले से चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
इस कार्यक्रम के बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। एक घंटा तक के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। शाम 5:15 बजे वह मंदिर लौट आएंगे।

4 of 5
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
अगले दिन शुक्रवार की सुबह मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल चिउटहां मानीराम में 11 से 12 बजे तक महंत अवेद्यनाथ स्मृति सभागार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.20 बजे वह गोरखनाथ मंदिर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
प्रोटोकॉल में अभी उनके वापस लखनऊ लौटने का समय नहीं तय हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता और सीडीओ हर्षिता माथुर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक ने सहजनवां के बसिया गांव में तैयारियां का जायजा लिया। वहां से निकलने के बाद अधिकारियों ने दूसरे कार्यक्रम स्थलों पर भी तैयारियां जांची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें