दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बुधवार को रैली निकाली। उन्होंने इसके जरिए स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रैली महाविद्यालय से होते हुए इंदिरा बाल बिहार, गणेश चौराहा, गोलघर काली मंदिर, टाउनहॉल, अलहदादपुर, बेतियाहाता, हनुमान मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर, छात्र संघ भवन, विवि गेट होते हुए जिलाधिकारी आवास तक गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पुष्प देकर लोगों को संकल्प दिलाया कि गंदगी बिल्कुल न फैलाएं।
इसके बाद महाविद्यालय में बौद्धिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुक्मिणी चौधरी ने किया। इस मौके पर रवींद्र कुमार, डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ. अनूप राय, डॉ. संजीत सिंह, डॉ. अनुपमा मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
देखें आज के रियल टाइम अपडेट...
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आयोजन
2 of 10
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग और यूजीसी एचआरडी सेंटर की ओर से पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें चौथे दिन तीन अलग-अलग सत्रों में व्याख्यान हुआ। इसका विषय, ‘प्रीसेंट ट्रेंड्स इन सोशल साइंसेज पर्सपेक्टिव्स एंड मेथड्स’ रखा गया है। समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीके सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के नियंत्रित इस्तेमाल से ही विश्व की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सकता है। बाजार की शक्तियों को नियंत्रित करके ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है क्योंकि बाजार समाज की समस्याओं का निवारण नहीं कर सकता।
प्रथम सत्र में गोरखपुर विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि किसी विचारधारा को समझने के लिए कालखंड का विशेष महत्व है। तृतीय सत्र में मनोविज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय कहा कि क्रॉस कल्चरल पर्सपेक्टिव के माध्यम से सामाजिक विज्ञानों के समकालीन सैद्धांतिक परिप्रेक्ष्य को समझा जा सकता है। इसके माध्यम से कई संस्कृतियों का तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध
3 of 10
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
दून पब्लिक स्कूल बिछिया का वार्षिक समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के विविध आयामों में बहुत कम समय में जिस तरह स्कूल ने अपना मुकाम बनाया है वो काबिले तारीफ है। इस दौरान शिक्षा से जुड़ी कई बारीकियों और तकनीकी पहलुओं को सिलसिलेवार ढंग से रखते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं को टिप्स दिए। चेयरमैन पुरुषोत्तम दास ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है। प्रशासक चंदप्रभा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक गिरधर दास, निदेशक प्रगति गुप्ता, शिखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
4 of 10
स्कूल में आलमारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
इनरव्हील क्लब ने प्राइमरी स्कूल को दी आलमारी
इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर रैनबो की तरफ से सरैया बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल में आलमारी दी गई। अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि बच्चे आलमारी में जरूरी किताबें, स्टेशनरी के सामान रख सकेंगे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आलमारी को लाइब्रेरी में रखने की गुजारिश की। इस दौरान सचिव डॉ. शाल्वि कुमार, सुगम सिंह, प्रधानाचार्य अनीता श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 10
शोभायात्रा में लगे बोल बम और जयमाता दी के जयकारे।
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में लगे बोल बम और जयमाता दी के जयकारे
अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर में रूद्र महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के छठवें दिन मूर्तियों के नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शंकर, ब्रह्मा, गणेश, पार्वती, हनुमान, कार्तिकेय के साथ भव्य शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर से निकाली गई। पूरी शोभायात्रा के दौरान बोल बम, जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर से शुरू होकर झूलेलाल मंदिर होते हुए गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष झूमते हुए बैंड बाजे की धुन पर चल रहे थे। शोभा यात्रा को गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, योगी शांतिनाथ, सचिव द्वारिका तिवारी ने मंदिर की परिक्रमा कराई। इस मौके पर प्रमुख यजमान जवाहर लाल कसौधन, अरुण अग्रवाल, विष्णु अजीत सरिया, ओमप्रकाश करमचंदानी, रामानुज त्रिपाठी, बालक दास, महंत रवींद्र दास, पवन त्रिपाठी, मंटू यादव, शुभम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
6 of 10
नुमाईश ग्राउंड को पहचान देने की तैयारी शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
नुमाइश ग्राउंड को पहचान देने का काम शुरू
नुमाइश ग्राउंड का नाम मंहत दिग्विजयनाथ पार्क रखने के निर्णय के बाद अब इसके तीनों गेट पर महंत दिग्विजयनाथ पार्क नाम का बोर्ड लगाने का भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए 3.93 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। बुधवार को बोर्ड बनकर पार्क में पहुंच गए और उसे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इसके बाद पार्क में महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने का काम शुरू होगा। संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिमा तैयार की जा रही है। यह 12.5 फीट ऊंची है।
विज्ञापन
7 of 10
रेलकर्मियों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला
रेलकर्मियों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के आह्वान पर बुधवार को रेलकर्मियों ने यांत्रिक कारखाने में वर्क लोड बढ़ाने के लिए मोटर साइकिल जुलूस निकाला। इसके बाद यूनियन की सभा भी हुई।
सभा में मंडल मंत्री दिलीप कुमार धर दूबे ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के चलते रेलवे प्रशासन कारखाने का वर्क लोड कम करता जा रहा है। जो कार्य रेलकर्मी कर सकते हैं, उसे आउटसोर्सिंग के जरिए कराया जा रहा है। यह कारखाने के भविष्य के लिए सही नहीं है। संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार धर दूबे ने कहा कि जब तक कारखाने में मरम्मत के लिए नए कोच नहीं आ जाते, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हरिश्चंद्र यादव, संजय कुमार पांडेय, बृजेश भट्ट, विनेश राय, कफील अहमद, जनार्दन प्रजापति और अशोक धर दूबे आदि मौजूद रहे।
8 of 10
एल्बम की शूटिंग करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
मुंशी प्रेम चन्द पार्क में होली पर आधारित एल्बम की शूटिंग करते कलाकार।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में गोष्ठी का हुआ आयोजन
9 of 10
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में गोष्ठी में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक का प्रमुख गुण विद्यार्थियों में चरित्र व विनम्रता का निर्माण करना है। आदर्श शिक्षक अपने कर्म से समाज में हमेशा याद किया जाता है। यह बातें मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश सिविल कोर्ट देवेंद्र सिंह ने कहीं। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में टीडीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता राजेश्वर राम त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में ‘आंतरिक आतंकवाद और चुनौतियों’ विषय पर गोष्ठी हुई।
प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि आंतरिक आतंकवाद के पीछे प्रमुख कारण सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक है। भारतीय संविधान में आतंकवाद को खत्म करने के लिए कई लेख लिखे हैं। आवश्यकता है लेखों पर मनन करने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि अपने आर्थिक समृद्धि के लिए लोगों के द्वारा किया जाने वाला गलत आचरण व भय फैलाना भी अपने आप में आतंकवाद की तरह होता है। अध्यक्षता अध्यक्ष वीरेंद्र शाही व संचालन सुभाष शुक्ल ने किया। इस दौरान पद्माकर दत्त तिवारी, मनोज पांडेय, अनुज मिश्र, धीरेंद्र दूबे, अभिमन्यु पांडेय, सुशील चंद्र साहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गोष्ठी में बोलते मुख्य वक्ता विनोद कुमार मल्ल व मंचासीन प्रो गोपाल प्रसाद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय संवाद भवन में बुद्ध से कबीर तक ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोष्ठी में बोलते मुख्य वक्ता विनोद कुमार मल्ल व मंचासीन प्रो गोपाल प्रसाद, अनुराधा मल्ल, रमेश सिंह, प्रो रमेश द्विवेदी व अन्य।