फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार: योगी के सवाल सुन शरमाई बच्ची, मासूमियत से दिए जवाब, CM ने पकड़ा झूठ

Mon, 06 Jan 2020 10:39 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची से दुलार करते जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में रविवार को लगाए जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 250 से ज्यादा फरियादियों ने अपनी पीड़ा बताई और मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सबसे ज्यादा चर्चा में रही मासूम बच्ची, जिसे लाइन में बैठा देख अचानक मुख्यमंत्री योगी रुके और उसके सिर पर दुलार भरा हाथ फेरते हुए सवालों की बौछार कर दी। बच्ची से बड़ी मासूमियत से सीएम के सभी सवालों के जवाब दिए। हालांकि इस बीच बच्ची कुछ ऐसा भी बोल बैठी, जिसपर मुख्यमंत्री को कहना पड़ा कि ये तो उन्होंने पूछा ही नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
जनता दरबार में बच्ची से बात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में आई पांच वर्ष की बच्ची से पहले नाम पूछा, फिर सधे अंदाज में कहा, स्कूल जाती हो कि नहीं? किस कक्षा में पढ़ती हैं, एक में, दो, तीन में, जवाब मिला कक्षा दो में, कुछ आता भी है। बच्ची ने हां में सिर हिलाया। स्कूल रोजाना जाती हो या कभी-कभी। जवाब मिला-रोजाना जाती हूं। फिर मुख्यमंत्री ने मिड डे मील का खाना और पढ़ाई की जानकारी ली। इसी बीच बच्ची ने शिकायत की कि मिड डे मील में दूध नहीं मिलता तो सीएम बोले-मैने तो दूध के बारे में बोला ही नहीं। खिचड़ी पसंद नहीं क्या? कुल मिलाकर ये चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

3 of 5
जनता दरबार में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की सर्दी में भी रविवार को फरियादियों की भीड़ आई। बरेली और संभल सहित यूपी के अलग-अलग शहरों से फरियादी आए। ज्यादातर की समस्या पुलिस, प्रशासन से संबंधित थीं। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी के पास गए, फिर आवेदन पत्र लेकर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों से कहा कि न्याय के लिए किसी व्यक्ति को भटकना न पड़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। जिस क्षेत्र की ज्यादा शिकायतें हों, उसकी पड़ताल कराके प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस सिलसिले करीब दो घंटे तक चला। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया, फिर गोशाला जाकर गोसेवा की।

जवाहर को दिया भरोसा होगी कार्रवाई

4 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा पार्क कालोनी निवासी पवन कुमार मित्तल स्वर्ण व्यापारी हैं। उनका कहना था कि दुकान के कर्मचारियों ने 22 किलोग्राम चांदी हड़प ली है। चांदी मांगी गई तो कर्मचारियों के परिजन धमकाने लगे। स्वर्ण व्यापारी ने व्यापारी नेता जवाहर कसौधन से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखी। जवाहर कसौधन ने व्यापारी के पूरे प्रकरण को अपने पैड पर लिख कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। साथ अनुरोध किया कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जवाहर कसौधन से कहा जब आप पैरवी कर रहे हैं तो कार्रवाई कैसे नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी पति घर से निकाल रहा

5 of 5
जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक फरियाद पहुंचाने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
जनता दरबार में आई खजनी थाना क्षेत्र के कठाच गांव निवासी रेनू मौर्य ने पति राजू मौर्य पर ज्यादती का आरोप लगाया। कहा कि पति के साथ दिल्ली में रहती थी लेकिन एक साल पहले उसे घर से निकाल दिया तो वह मजबूरन अपने ससुराल आ गई। उसकी 10 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। उसका कोई सहारा नही है। सीएम ने भरोसा दिया कि उसके साथ अन्याय नही होने पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें