दीपावली व गोवर्धन पूजा के बाद चार दिवसीय छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजारों में रौनक दिखने लगी है। गोरखपुर शहर से लेकर गांवों तक घाटों व पोखरों की साफ-सफाई होने लगी है। दउरी बनाने वाले युद्ध स्तर पर जुटे हैं। व्यापारी विभिन्न प्रकार के फलों को मांगा रहे हैं।
शहर के प्रमुख चौराहों रेती, बसंतपुर, घंटाघर, गोलघर, राप्तीनगर, धर्मशाला बाजार समेत आसपास के इलाकों के बाजार सज गए हैं। लोग पूजा के लिए छोटी से छोटी सामग्री जुटाने लगे हैं। छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित अर्चना के लिहाज से हर छोटे-बड़े सामान की खरीदारी होने लगी है।
विज्ञापन
2 of 6
Chhath Puja 2021
- फोटो : अमर उजाला।
शहर की सभी छोटी-बड़ी साड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। पर्व में साड़ी का अलग महत्व है। छठी मैया को अर्पण करने के साथ पूजा करने वाली महिला नई साड़ी में पूजा करती है। भक्त छठी मैया की पूजा नये वस्त्र में करते हैं। साथ ही इस समय चूड़ी, बिंदी सहित महिलाओं की साज-सज्जा से संबंधित दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
Chhath Puja 2021
- फोटो : अमर उजाला
फलमंडी में दिखने लगी भीड़
महेवा फलमंडी में व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फलमंडी में कुछ खास प्रकार के फलों की किस्में दिखनी शुरू हो गई हैं। व्यापारी राजन ने बताया कि इस बार मंडी में शारदा फल, अनंतपुर आंध्र प्रदेश से आया है। इसकी पैदावार भी सिर्फ आंध्र प्रदेश में होती है। कच्चा अदरक (120 रुपये किलो) भी बाहर से आया है। फैजाबाद से लाया गया कईथा नाम का फल मंडी में 400 से 500 रुपये प्रति सैकड़ा बिक रहा है। फैजाबाद और बस्ती के हरैया से कुछ फल, कच्चा बादाम, देसी बादाम, अंबार, गूलर, कच्ची सुपारी, इमली बाजार में लाकर बेचे जा रहे हैं।
4 of 6
जयंती त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला।
जगन्नाथपुर की जयंती त्रिपाठी ने कहा कि 35 वर्षों से छठ व्रत कर रही हूं। छठी माता से मांगी मन्नत पूरी हो गई। छठ पूजा में बेटे, भतीजे बाहर से घर आ जाते हैं। परिवार की बहुओं के साथ मिलकर मां की पूजा-अर्चना करती हूं।
विज्ञापन
5 of 6
सुप्रिया श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला।
अलहदादपुर की सुप्रिया श्रीवास्तव ने कहा कि छठी मैया का व्रत प्रतिवर्ष विधि-विधान से करती हूं। दीपोत्सव के बाद बाजार खुल गया है। छठ त्योहार के बाजार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खरीदारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।
कूड़ाघाट की राधा राय ने कहा कि पिछले 30 सालों से छठ व्रत कर रही हूं। छठ माता में गहरी आस्था है। मन से आज तक जो भी मन्नत मांगी, वह उन्होंने पूरी की है। जबतक शक्ति रहेगी छठ व्रत करती रहूंगी।