फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2021: श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छठ पर्व, तस्वीरों में देखें अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 11 Nov 2021 10:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सिर पर दउरा और सुपली लेकर घाटों पर जाते लोग, पीछे-पीछे ‘हे छठी मईया हर लीं बलैया हमार...’ ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...’, ‘रिमिक झिमिक बोलेलीं छठी मइया...’ जैसे गीत गातीं महिलाएं, पटाखे जलाते बच्चे, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच छठी मईया के जयकारे...। ऐसा नजारा बुधवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन गोरखपुर शहर के राजघाट, सूर्यकुंड, गोरखनाथ, महेसरा, तकिया घाट, मानसरोवर, रामगढ़ताल सहित तमाम घाटों पर दिखा। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और संतान, पति के साथ परिवार के सदस्यों के लिए मंगलकामना की।

शहर में सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार को शहर में हर ओर छठी मइया के गीतों की गूंज रही। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन दोपहर दो बजे से ही छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। तमाम महिलाएं बैंड-बाजे के साथ घाटों पर पहुंचीं। कुछ देर पानी में खड़े होने के बाद शुभ मुहूर्त में अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। राप्ती नदी के राजघाट और रामघाट तटपर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। यहां भीड़ इतनी हो गई कि पैदल तक चलना मुश्किल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे अर्घ्य देने का समय निकट आया घाटों पर छठ माता के जयकारे गूंजने लगे। परिवार के पुरुष सदस्यों और पंडितों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिलाया। गोरखनाथ मंदिर में भी छठ व्रत की छटा देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं भीम सरोवर पहुंचीं और सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। शहर के रुस्तमपुर, असुरन चौक, विष्णु पुरम, बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट आवास विकास कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलंदपुर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, शाहपुर, सहारा इस्टेट, गीता वाटिका सहित शहर के कई मुहल्लों एवं कॉलोनियों के आसपास अस्थायी तालाब बनाए गए हैं जहां व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। मेयर सीताराम जायसवाल ने राजघाट स्थित तकिया घाट पर सपरिवार छठ पर्व मनाया।

विज्ञापन

3 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
घरों में भरी गई कोसी
अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घरों में छठ माता की कृपा पाने के लिए कोसी भरी गई। कइयों ने मन्नत पूरी होने के बाद छठ माता के प्रति आस्था निवेदित करते हुए कोसी भरी। माताओं ने कोसी पर दीप जलाकर मां की आराधना की और रात्रि जागरण कर पूरी रात छठ माता की आराधना की।

4 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
गीत संगीत के बीच सूर्यकुंड धाम में मना छठ महोत्सव
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से छठ पर्व पर सूर्यकुंड धाम में 29वां छठ महोत्सव पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। पूरा धाम श्रद्धालुओं और व्रतियों से खचाखच भरा रहा। लोक गायक मनोज मिश्र मिहिर के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो रहा। इस दौरान 5500 पर्यावरण दीप जलाए गए और पर्यावरण मित्र बनने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। सायं सूर्यनारायण की भव्य महाआरती के साथ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान वातावरण छठ मैया और सूर्य नारायण के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रक्षा गुप्ता, प्रहलाद सिंह, हरिप्रसाद सिंह, डॉ. आलोक सिंह, रीना जायसवाल, अरविंद चौरसिया, संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
छठ पूजा का हुआ आयोजन
मां अकलेश शक्ति सदन परिवार व डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब की ओर से छठ महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें दुर्गा प्रसाद, प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार, रंजीत कुमार,  संजीत कुमार, मनजीत कुमार, अनुभव कुमार, प्रखर कुमार, अभिराज श्रीवास्तव, मानित, मांगरिश, डॉ. किरण, अर्चना, डॉ. विभा, स्मिता, निवेदिता, मनीषा, शिखर, भावना आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

6 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
माता मातेश्वरी दरबार में मना छठ पर्व
माता मातेश्वरी सेवा दरबार, पचपेड़वा में सूर्य षष्ठी, डाला छठ के पावन पर्व पर बुधवार को माता भक्तों ने श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को सांध्यकालीन अर्घ्य अर्पित किया। अजय कुमार श्रीवास्तव, राजदेव जायसवाल, आचार्य सुनील, गणेश, प्रसाद शर्मा, फूलचंद विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार चौरसिया, दिनेश गुप्ता, आलोक राय, पृथ्वी गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, ईश्वरचंद विद्यासागर, सुरेंद्र मुस्कान, राजेश्वरी, रिंकेश्वरी देवी, रीता चौरसिया, मंतीरा देवी, दुर्गावती देवी, विनय कुमार आदि की सहभागिता रही।
 
विज्ञापन

7 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
छठ घाटों पर सांसद ने किया पूजन-अर्चन
सूर्योपासना के महापर्व छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला भी पहुंचे। इस दौरान गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, राजघाट, रामघाट और हनुमानगढ़ी के अलावा विभिन्न घाटों पर पहुंचकर रवि किशन ने व्रती महिलाओं को अर्घ्य देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, रवि किशन को देख अर्घ्य देते हुए महिलाओं ने उनके साथ खूब फोटो भी खिंचवाई।
 

8 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला
मानसरोवर में कराया चाय-नाश्ता
नवभारत निर्माण ट्रस्ट की ओर से मानसरोवर मंदिर के ताल पे छठ पर्व मनाने आए श्रद्धालुओं के परिजन, सुरक्षा व सफाई कर्मियों को चाय व नाश्ता कराया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्रमादित्य नारायण सिंह, धरमवीर यादव, अमित चौधरी, सुधा मोदी, कहकशां सिद्दीकी, पटेश्वरी सिंह, आकाश आदि सेवा कार्य में लगे रहे।

9 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सहारा इस्टेट के फन पार्क में मना छठ पर्व
सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति की ओर से छठ महापर्व पर बुधवार को सहारा इस्टेट स्थित फन पार्क में छठ पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें परिसर के वासियों द्वारा छठ के पर्व का आनंद लिया गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, सचिव मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष मयंक मिश्रा, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, उदय शंकर ओझा, संजय सिंह, शंभू नाथ राय, मीडिया प्रभारी त्रिभुवन सिंह, मानवेंद्र सिंह गुड्डू, सुभाष गुप्ता आदि का योगदान रहा।

10 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
महामंडलेश्वर ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
समाज की सलामती के लिए महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी चार किलोमीटर दंडवत करते हुए घाट पहुंचीं और यहां पर उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर यजमान की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ किन्नर समाज के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल रहे।

11 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
छठ व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
लोक आस्था व सूर्योपासना के महापर्व छठ पर व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान राप्ती नदी के गाहासांड़ व कालेसर स्थित मोक्षधाम पर, बेलहर समय माता मंदिर पोखरा, पिपरा, केशोपुर, सेमरा, भीटी रावत, सीहापार, भड़सार, महुआपार आदि गांवों के पोखरों पर भीड़ रही। इस दौरान घाटों पर पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह, पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, भाजपा नेता प्रभाकर दुबे, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरीश यादव, कांग्रेस नेता श्रवण कुमार पांडेय आदि पहुंचे और लोगों को पर्व की शुभकामना दी। जगतबेला प्रतिनिधि के अनुसार छठ व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की मंगलकामना की। क्षेत्र में राप्ती नदी के बरियारपुर, मुहम्मदपुर, गाहासाड़, दहला घाट, शेरपुर चमराह, सिहोरवा, डोहरिया, फुलवरिया सहित दर्जनों घाटों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

12 of 12
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
  • आरती देवी ने कहा कि शादी के बाद से ही छठ व्रत कर रही हूं। मेरे परिवार पर छठ माता की असीम अनुकंपा है। माता से जो मांगती हूं वह सब माता देती हैं। जबतक शरीर में प्राण रहेंगे, ये व्रत करती रहूंगी।
  • प्रिया पांडेय ने कहा कि वर्षों से छठ व्रत कर रही हूं। छठ माता में हम सभी की गहरी आस्था है। सच्चे मन से माता का व्रत करने वालों की माता हर मनोकामना पूरी करती हैं। आज तक माता ने कभी निराश नहीं किया है।
  • सीमा मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व की तैयारी दिवाली के बाद से शुरू कर देती हूं। परिवार के सभी सदस्य तैयारी में जुट जाते हैं। भक्ति भाव से छठ माता का व्रत रखती हूं। माता हर मनोकामना को पूरा करती हैं।
  • गुड़िया मिश्रा ने कहा कि कई वर्षों से छठ पर्व कर रही हूं। माता की कृपा मेरे ऊपर हमेशा बनी रहती है। पूरे परिवार का छठ माता में अटूट विश्वास है। जबतक शरीर में जान रहेगी, इसी तरह व्रत का सिलसिला चलता रहेगा।
  • रेखा सिंह ने कहा कि मैं जब ससुराल आई तो देखा की यहां छठ पर्व पूरे विधि-विधान से होता है। संतान होने के बाद मैंने भी छठ व्रत शुरू किया। छठ माता में हम सभी की गहरी आस्था है। माता सभी मन्नतों को पूरा करतीं हैं।
  • राधा मिश्रा ने कहा कि छठ माता की मेरे ऊपर विशेष कृपा है। माता से जो भी कुछ मांगा है माता ने दिया है। माता पर पूरे परिवार की गहरी आस्था है। जबतक शरीर में जान है मैं छठ व्रत करती रहूंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें