Christmas Day 2021
- फोटो : अमर उजाला।
स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन
आरपीएम एकेडमी रूस्तमपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के निदेशक अरिहंत शाही ने सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में फिरदोस, वैशाली, रिया, दिव्या, प्रियंका, मुक्ता, अजरा, मरियम, आरिन, जोहा, अमित, प्रतिभा, राघवेंद्र, विवेकानंद, अक्षिता आदि मौजूद रहे। नवल्स नेशनल एकेडमी शाखा सूरजकुंड के परिसर में प्रभु यीशु की जन्म की खूबसूरत झांकी सजाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य आनंद शंकर श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।