फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इतिहास में पहली बार: होली के बाद टिकट के लिए नहीं हो रही मारामारी, आरक्षण से ज्यादा हो रहे कैंसल

Fri, 09 Apr 2021 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेलवे के इतिहास में शायद पहली बार हो रहा है कि होली के बाद ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी की स्थिति नहीं है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और दक्षिण भारत की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। सैर करने वालों ने प्रोग्राम रद्द कर दिया है और दर्शन के लिए जाने वाले भी टिकट कैंसल करा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर रोजाना 100 से ज्यादा टिकट कैंसल हो रहे हैं। जबकि ऑनलाइन टिकट रद कराने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है। कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने भी होली के बाद दिल्ली, मुंबई जाने का विचार त्यागकर टिकट कैंसिल करा लिया है। स्थिति यह है कि गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग काफी कम है। दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों की कुछ श्रेणियों में तो बर्थ भी उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल। - फोटो : PTI
होली के बाद पांव रखने की जगह नहीं होती थी
होली के दो सप्ताह बाद तक गोरखपुर से जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती थी। लेकिन इस बार उल्टा हो गया है। मुंबई और दिल्ली से आने वाली ट्रेनें तो पैक आ रही हैं। लेकिन गोरखपुर से जाने वाली ट्रेनें में स्थिति सामान्य है।
 

4 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
हरिद्वार जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस में पहले से हरिद्वार जाने के लिए आरक्षण करा चुके 400 से अधिक यात्री बीते दो दिन में अपना आरक्षण निरस्त करा चुके हैं, जबकि मुंबई के लिए रोजाना 50 से 55 टिकट निरस्त हो रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरक्षण केंद्रों पर नहीं लग रही लाइन
रेलवे के आरक्षण केंद्रों पर भीड़ कम हो गई है। टिकट बुक कराने से कहीं ज्यादा कैंसल कराने वाले पहुंच रहे हैं। किसी काउंटर पर दो तो किसी काउंटर पर चार यात्री नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें