फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक सीएम योगी से मिलने पहुंचे बॉलीवुड स्टार गोविंदा, ऐसे था नजारा

Mon, 30 Dec 2019 11:04 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा सीएम योगी से मुलाकात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज अभिनेता व बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने रविवार सुबह गोरखनाथ बाबा के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। इस दौरान गोविंदा को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा को पुस्तक भेंट करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन किए। गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने गोविंदा से कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करवाएं, यहां अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी में फिल्मों की शूटिंग पर हुई बातचीत। - फोटो : अमर उजाला
यूपी टूरिज्म को काफी बढ़ावा दिया गया है, गोरखपुर में रामगढ़ ताल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा दिया गया है। यहां भी इसके अवसर मौजूद हैं, इसके साथ सीएम ने गोविंदा को कुंभ मेले की पूरे विस्तार से जानकारी दी कि कैसे इसे विश्वस्तरीय बनाया गया। मुख्यमंत्री ने गोविंदा को प्रयागराज कुंभ 2019 की पुस्तक भेंट की।
 

4 of 5
गोरखनाथ बाबा के किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सीएम योगी और बॉलीवुड स्टार गोविंदा दोनों लोग शनिवार को ही गोरखपुर में आ गए थे। यहां सीएम योगी दो दिनों के दौरे पर आए हुए हैं। वहीं गोविंदा बहुचर्चित समाजसेवी संस्था" उर्जा"द्वारा आयोजित " पूर्वांचल आईकान एवार्ड" के कार्यक्रम में गोरखपुर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
govinda - फोटो : अमर उजाला
गोविंदा के साथ भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह रहीं। इस कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेडियम में हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के शहर का मान बढ़ाने वाले 60 विभूतियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें