फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा के संग 'यूपी वाला ठुमका' गाने पर लोगों ने लागाए ठुमके

Sun, 29 Dec 2019 04:05 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा के साथ लोगों को ठुमके लगाने का मिला मौका। - फोटो : अमर उजाला
शहरवाशियों को शनिवार को मौका मिला ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा के साथ ठुमके लगाने का। मौका था ऊर्जा संस्था की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुए पूर्वांचल आईकॉन अवार्ड-2019 का। गोविंदा ने फिल्म, लेखन, अभिनय, रंगमंच, चिकित्सा, समाज सेवा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में पूर्वांचल का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने वाली विभूतियों को पूर्वांचल आईकॉन अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता गोविंदा को देखते ही चारों ओर से बजने लगी तालियां और सीटी। - फोटो : अमर उजाला
गोविंदा ने तकरीबन आठ बजे स्टेडियम में बने विशालकाय मंच पर कदम रखा तो चारों ओर से तालियां और सीटी बजने लगी। लाल रंग का कोट पहने ‘राजा बाबू’ भी सर्द रात में उत्साह से लबरेज नजर आए। विभूतियों को अवार्ड देने के बाद गोविंदा ने अंगना में बाबा, दुआरे पे मां..., लड़की कमाल है कि अंखियों से गोली मारे..., हीरो नंबर वन..., लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता... , बड़े मियां बड़े मियां छोटे मियां शुभान अल्लाह..., यूपी वाला ठुमका लगाऊं... जैसे गीतों पर ठुमके लगाए तो पूरा स्टेडियम झूम उठा।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा ने सुनाए कई डायलॉग। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने अपना मशहूर डायलॉग भी सुनाए। गोविंदा के मंच पर आने से पहले दर्शकों ने फैशन शो का आनंद लिया। समारोह में मुख्य रुप से मेयर सीताराम जयसवाल, पूर्व मेयर सत्या पांडेय,अमरदीप पाल, कनकहरि अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

4 of 5
पूर्वांचल आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया। - फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिला पूर्वांचल आइकॉन अवार्ड
लाइफ टाइम एचीवमेन्ट एवार्ड पुष्प दंत जैन, पूर्वांचल गौरव अवार्ड डॉ. राजीव गुलाटी, डॉ. मुकेश शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, अंजु चौधरी, डॉ. सत्या पांडेय, डॉ. शिराज ए. वजीह, काली शंकर, पूर्वांचल आईकॉन अवार्ड कंचन सोनी (मॉडलिंग), अमर नाथ जायसवाल (सामाजिक कार्य), डॉ. मनीष लाल, (दंत रोग विशेषज्ञ), चित्रा देवी (समाजसेवी), डॉ. प्रियंका वर्मा (दंत रोग विशेषज्ञ), रवि शंकर पांडेय  (ज्योतिर्विद), डॉ. पवन कुमार सिंह (न्यूरो मेडिसिन), ममता सिंह (सैफ), अनिता ठाकुर (ब्यूटीशियन), रागिनी (कंपनी सेक्रेट्री), मलय मिश्र  (फिल्म निदेशक), डॉ. एकलाख अहमद( चिकित्सक), शोएब लारी (कम्प्यूटर शिक्षा), गोविंद जायसवाल (स्कूल बुक सप्लायर्स), कृष्ण कुमार (भोजपुरी फिल्म एक्टर) डॉ. अशोक कुमार पांडेय (वैज्ञानिक, वैभव शुक्ल  (फोटोग्राफी), संस्थान अवार्ड बीएनबालाजी ग्रुप, इडिंयन आर्ट एडवरटाइजिंग, राज पैरामेडिकल, जेडी इंस्ट्टीयूट ऑफ फैशन टेकभनोलॉजी, फिमेल फिटनेस, आत्रेया बिल्डर्स, आशीर्वाद हालिडेज प्रा.लि., शाप पेज, मैक ब्यूटी शैलून, जेएमके प्रा. लि., त्रिमूर्ति ट्रेडिंग कम्पनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा सीएम योगी से मुलाकात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
गोविंदा ने रविवार सुबह गोरखनाथ बाबा के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने गोविंदा से कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करवाएं, यहां अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें