फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन 2022: विकास ही एजेंडा, चुनावी मैदान में पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी

Fri, 24 Sep 2021 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रचार की रणभेरी बजाई। सिद्धार्थनगर व गोरखपुर से डबल इंजन की सरकार का महत्व बताया।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
गुरु गोरक्षनाथ और महात्मा बुद्ध की कर्मस्थली से भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार की रणभेरी बजा दी है। यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ संदेश दिया कि चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। मोदी-योगी की जोड़ी एक साथ चुनावी मैदान में होगी। केंद्रीय शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ताबड़तोड़ दो जनसभाएं की हैं। चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार यूपी आए धर्मेंद्र प्रधान ने पहली जनसभा सिद्धार्थनगर में की।

गौतम बुद्ध की कर्मस्थली से चुनाव प्रभारी ने डबल इंजन की सरकार का महत्व बताया और कहा कि फिर यूपी को अराजकता में नहीं झोंका जा सकता है। जनता समझदार है। सुशासन व कानून का राज देने वाली भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। चुनाव प्रभारी ने विपक्ष को निशाने पर लिया और सपा को अराजकतावादी करार दिया। चुनाव प्रभारी की दूसरी जनसभा गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हुई। गुरु गोरखनाथ की पावन धरती से चुनाव प्रभारी ने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि यूपी में जीत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों को मजबूती मिलेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने गोरक्षपीठ का महत्व बताकर भी पूर्वांचल की जनता को साधा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ, यूपी की जरूरत बताई
चुनाव प्रभारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और कहा कि मेहनत, ईमानदारी व कर्मठता से यूपी को नंबर वन बना दिया है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रह गया है। देश की बागडोर मोदी और यूपी की योगी के हाथों में सुरक्षित रखना है। देश के सबसे बड़े राज्य को दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव दिलाया। कोरोना की चुनौती से निपटने में यूपी के मॉडल की खूब सराहना हुई है। यह सब मुख्यमंत्री की कड़ी मेहनत से संभव हो सका है।  
 
 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला।
युवा व किसानों को भी साधा, उपलब्धियां भी गिनाईं
भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही युवा व किसानों को साधा है। उपलब्धियां भी गिनाईं हैं। साफ कहा कि जो खाद कारखाना बंद पड़ा था, वह जल्द ही शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही खाद कारखाने का लोकार्पण करेंगे। इसका लाभ छोटे, बड़े किसानों को मिलेगा। खाद की दिक्कत नहीं आएगी। यह पूर्वांचल की बड़ी उपलब्धियों में शुमार होगा। एम्स व कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण होगा। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ युवाओं को मिलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

4 of 5
सिद्धार्थनगर में यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।
जाति-धर्म की राजनीति ध्वस्त
धर्मेंद्र प्रधान ने संदेश दिया कि अब विकास व राष्ट्रवाद की राजनीति को तवज्जो दी जा रही है। जाति-धर्म की राजनीति करने वालों के पांव उखड़ गए हैं। सरकार जाति, वर्ण का भेद करके नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। गरीबों, वंचितों, पिछड़ों के उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखनाथ मंदिर में यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में भी चुनावी मंत्रणा
महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण व जनसभा के बाद चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान गोरखनाथ मंदिर गए। वहां दर्शन-पूजन किया, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठकर चुनावी मंत्रणा की है। आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें